बांसवाड़ा (खमेरा). बांसवाड़ा जिले के घाटोल उपखंड के खमेरा थाना क्षेत्र के पंचाल मोहल्ले में बीती रात करीब 3 बजे पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि दोनों मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घरों में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान भी जल गया। हालात ऐसे हो गए कि दोनों परिवारों के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा।