10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

बांसवाड़ा के आनंदपुरी क्षेत्र में पिता पर शराब के नशे में अपने दो बच्चों से मारपीट का आरोप है। घटना में 3 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर घायल है। मां ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 10 Nov 2026, 1:41 PM IST

Father Attacks Children

Ai Generated Image

आनंदपुरी (बांसवाड़ा). जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के जूनी टिंबी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में एक पिता पर अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है। इस घटना में करीब 3 साल के बेटे इलेश की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

शराब की लत से परेशान होकर मायके चली गई थी मां

पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चे की मां सुनीता ने आनंदपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका पति खेमराज पारगी शराब पीने का आदी है। वह अक्सर नशे में उसके साथ झगड़ा करता था। पति की शराब पीने और आए दिन विवाद करने की आदत से परेशान होकर सुनीता अपने पीहर चली गई थी। इस दौरान दोनों बच्चे अपने पिता खेमराज के साथ ही रह रहे थे।

नशे में दोनों बच्चों के साथ की मारपीट

रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार देर शाम खेमराज शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने करीब 3 साल के बेटे इलेश को जमीन पर पटक-पटककर चोटें पहुंचाईं। गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बच्चा भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मां बच्चों के पास मौजूद नहीं थी।

सोमवार सुबह ग्रामीणों को मिली घटना की जानकारी

घटना का पता सोमवार सुबह ग्रामीणों को चला तो गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत आनंदपुरी थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी पिता खेमराज पारगी को हिरासत में लिया। वहीं, मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आनंदपुरी अस्पताल पहुंचाया गया।

हत्या का मामला दर्ज, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव

एसआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि मां सुनीता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी खेमराज पारगी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में चिकित्सकों से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, घायल बच्चे का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।