उदयपुर

अमृतं-जलम् अभियान से जुड़ा नगर निगम, जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने विभिन्न कर्मचारी सगठनों की बैठक लेकर कही ये बात

नहर में बॉबकेट उतारकर इसमें जमा मलबे को खोदकर जगह-जगह एकत्रित किया।

2 min read
May 16, 2018

उदयपुर . राजस्थान पत्रिका के अमृतं-जलम् अभियान के पुनीत कार्य से जहां एक ओर शहर के विभिन्न संगठन जुड़ रहे हैं, वहीं प्रशासन और शहरी सरकार भी पीछे नहीं है। इस अभियान को सभी अपना मान कर इसकी सफलता के लिए आगे आ रहे हैं। नगर निगम ने मंगलवार को नहर में बॉबकेट उतार कर इसके भराव को खुदवाकर एकत्रित करने का कार्य आरंभ कर दिया। शहर की प्रमुख झील फतहसागर को भरने में मदार नहर की अहम भूमिका है।

इसके आसपास रहने वाले लोग भारी मात्रा में घरों का कचरा, मलबा, पूजन सामग्री आदि से इसमें डाल देते हैं। मानसून में नहर में पानी की आने पर यह सारा कचरा फतहसागर झील में समाहित हो जाएगा। इसके मद्देनजर पत्रिका ने अमृतं-जलम् अभियान के तहत इस नहर को साफ करने का बीड़ा उठाया है।


नहर में बॉबकेट उतारकर इसमें जमा मलबे को खोदकर जगह-जगह एकत्रित किया। महापौर चंद्रसिंह कोठारी और आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने अभियान से जुड़ते हुए सामाजिक सरोकार के तहत स्वास्थ्य समिति को इसके लिए निर्देश दिए थे।


अभियान के दौरान स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश चितौड़ा, स्वास्थ्य अधिकारी नरेन्द्र श्रीमाली, समिति सदस्य केसरसिंह, विजय प्रजापत, पंकज भण्डारी, जगदीश सुहालका, सुशील कुमार जैन, सिद्धार्थ शर्मा, पार्षद अतुल चण्डालिया व स्वास्थ्य निरीक्षक मोहम्मद फारूख, स्वास्थ्य प्रभारी मोहम्मद यासिन आदि उपस्थित थे।

सभी कर्मचारी संगठन 20 को करेंगे श्रमदान

उदयपुर. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत फतहसागर में पानी की आवक के मुख्य स्रोत मदार नहर की सफाई कर इसके कायाकल्प में अब जिला प्रशासन भी जुट गया है। जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने इस पुनीत कार्य में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को विभिन्न कर्मचारी सगठनों की बैठक ली। उन्होंने मदार नहर की सफाई के लिए सभी कर्मचारी संघों से संकल्पित होकर पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया है। बैठक में राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह राव, जिला मंत्री पीयूष सुखवाल, राजस्थान जलदाय कर्मचारी परिषद (भामस ) के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चौहान, जिला मंत्री संतोष भटनागर, जिला जलदाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तुफैल अहमद, महामंत्री प्रकाश माथुर, सम्भाग जलदाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, महामंत्री भूपेन्द्र अग्रवाल, नगर निगम कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष दलपत सिंह चौहान, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अनिल कुमावत, अरुण चौबीसा सहित विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 20 मई को मदार नहर में सुबह सात बजे सफाई की जाएगी। इसे लेकर प्रशासन व पत्रिका के साथ सभी संगठन जुटेंगे।

ये भी पढ़ें

उदयपुर में यूआईटी ने 18 साल तक नहीं सौंपा कब्जा, स्थायी लोक अदालत ने दिया ऐसा आदेश
Published on:
16 May 2018 02:32 pm
Also Read
View All