उदयपुर

अंतर जिला चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार

कानोड़ थाना पुलिस की कार्रवाई: मंदिर में चोरी के आरोपियों से खुले कई राज उदयपुर. कानोड़ थाना पुलिस ने 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अंतर जिला चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए भैरूजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपियों के खिलाफ उदयपुर रेंज के विभिन्न थानों में केस दर्ज […]

less than 1 minute read
Apr 04, 2026
source patrika photo

कानोड़ थाना पुलिस की कार्रवाई: मंदिर में चोरी के आरोपियों से खुले कई राज

उदयपुर. कानोड़ थाना पुलिस ने 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अंतर जिला चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए भैरूजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपियों के खिलाफ उदयपुर रेंज के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं।

कानोड़ थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि 27 मार्च को उदपुरा स्थित मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र व नकदी चोरी करने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद क्षेत्र में रोष हो गया था। एसपी डॉ. अमृता दुहान के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई। आरोपी भावपुरा कानोड़ निवासी देवीलाल मीणा और बोर का पानी लसाड़िया निवासी भीमराज मीणा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अलग-अलग जिलों में वारदात कर पुलिस से बचने की कोशिश करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दानपात्र, नगदी आदि बरामद किए हैं।

ऐसे देते वारदात को अंजाम

मुख्य आरोपी देवीलाल मीणा के खिलाफ 5 स्थायी वारंट निकले हुए हैं। वह पिछले 5 वर्षों से पहचान छिपाकर रह रहा था और वारदात के दौरान मोबाइल साथ नहीं रखता था, ताकि तकनीकी निगरानी से बच सके। गिरोह सुनसान धार्मिक स्थलों को निशाना बनाता था और वारदात के बाद तुरंत दूसरे जिले में शिफ्ट हो जाता था।

अन्य जिलों में भी वारदातें

खेरवाड़ा अंजना सुखवाल के निर्देशन, वल्लभनगर वृत्ताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में तीन विशेष टीमें गठित की गई थी। कार्रवाई में पुलिस अब आरोपियों से अन्य जिलों में हुई वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने उदयपुर के साथ ही सलूम्बर, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में चोरी की वारदातें कबूली है।

Published on:
04 Apr 2026 05:41 pm
Also Read
View All