उदयपुर

इस जनसंघी की जीवनी सुनकर भाजपा नेताओं के गला भर आया: नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

स्व. शास्त्री को पुष्पांजलि देकर किया नमन
2 min read
udaipur
इस जनसंघी की जीवनी सुनकर भाजपा नेताओं के गला भर आया: नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

उदयपुर. जनसंघी स्व. भानुकुमार शास्त्री की पहली पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा कार्यालय उदयपुर में पुष्पांजलि समारोह के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत ने कहा कि शास्त्री कर्म योगी थे। उन्होंने पूरा जीवन संगठन को समर्पित किया और जिस तरह का जीवन राजनीति में रहते हुए उन्होंने जिया वह एक निष्काम सन्यासी ही कर सकता है। उनके संपूर्ण जीवन में केवल समर्पण और उसके अलावा कुछ नहीं था। उन्होंने परिवार के बारे में भी कभी नहीं सोचा और संगठन को जो नि:स्वार्थ सेवा प्रदान की। उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर आंदोलन का संस्मरण सुनाते हुए कहा कि केवल संगठन की चिंता उनके मन मस्तिष्क में थी। कितने लोग उनके साथ हैं और कितने लोग उनके साथ रहेंगे। इसकी उन्होंने परवाह नहीं की । उन्होंने विचारधारा को हमेशा प्रमुखता दी और उसके लिए किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया। उन्हें कुछ पाने की लालसा नहीं थी। केवल सेवा भाव उनका उद्देश्य था। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके जीवन का लेश मात्र भी आचार विचार अपने जीवन में उतार ले तो आज के दिन यहीं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने स्वर्गीय भानु के जीवन पर विचार रखते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों संगठन के प्रति उनके समर्पण आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि नेला तालाब जो पार्क बनाया गया, के लोकार्पण के समय गुलाबचंद कटारिया ने उस पार्क का नामकरण स्वर्गीय भानु कुमार शास्त्री के नाम पर करने का ऐलान किया था। नगर विकास प्रन्यास की ओर से दक्षिण विस्तार के तहत जो आवास बनाए जा रहे हैं। इस योजना का नाम भी भानु कुमार शास्त्री एनक्लेव रखने का निर्णय हुआ।
निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश भट्ट, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, महापौर चंद्र सिंह कोठारी, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, पूर्व जिला अध्यक्ष ताराचंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंती लाल जैन पूर्व महापौर रजनी डांगी ने स्व. शास्त्री के जीवन की अनेक घटनाओं के साथ स्मरण किया। अन्य पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला मंत्री राजकुमार चित्तौड़ा देवेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष शंभू जैन, चंचल कुमार अग्रवाल अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रहलाद चौहान, पुरुषार्थी प्रकोष्ठ के हरीश चावला, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, हजारी जैन, रामजी वाष्र्णेय जगदीश जागेटिया, सतीश भटनागर, प्रदीप श्रीमाली, राजेंद्र राठौड़, रनीश खत्री, पार्षद महेश त्रिवेदी, खानचंद मंगवानी, सत्यनारायण मोची, सिद्धार्थ शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी भी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और स्व. शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Published on:
24 Feb 2019 10:27 pm