उदयपुर

Maha Shivratri 2018 : उदयपुर के इस श‍िव मंद‍िर में हेल‍िकॉप्‍टर से दर्शनार्थियों पर होगी पुष्‍प वर्षा, चारों प्रहर होंगे रूद्राभिषेक

महाशिवरात्रि 2018 13 को, रानी रोड स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महादेव का सहस्त्र जलधारा अभिषेक, रूद्राभिषेक होगा।

2 min read
Feb 10, 2018

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. शिवरात्रि की तैयारियां जारी हैं। मंदिरों में रंग रोग व सजावट का कार्य जारी है। रानी रोड स्थित महाकालेश्वर, कोर्ट चौराहा स्थित हजारेश्वर, समोर बाग स्थित नीलकंठ महादेव, भट्टियानी चौहट्टा स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर सहित मेवाड़ के आराध्य एकलिंग नाथ, झामेश्वर महादेव, उभयेश्वर महादेव, नांदेश्वर महादेव, बैद्यनाथ महादेव, अमरखजी महादेव, गुप्तेश्वर आदि मंदिरों पर भी विशेष तैयारियां की जा रही है।

लगेगा भोले प्रसाद काउंटर:शिव भोले सेवा समिति के दीपक बिलोची ने बताया कि 13 फरवरी को अशोक नगर मेनरोड स्थित हनुमान शिव मन्दिर पर समिति सदस्यों की ओर से भोले प्रसाद का काउन्टर लगाया जायेगा।

ये भी पढ़ें

video : उदयपुर में इस विभाग में अंगद की तरह जमे हैं ये 32 कार्मिक, 10 साल से कोई नहीं ह‍िला पाया


श्रद्धालुओं को पीले चावल: महाशिवरात्रि 2018 पर्व की पूर्व संध्या पर शिव दल मेवाड़ की ओर से प्रस्तावित शिव यात्रा एवं धर्मसभा के निमित्त शहर में चल रहे साप्ताहिक आयोजनों की कड़ी में शुक्रवार को कार्यकर्ताओ ने पीले चावल बांटकर श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया। शिव दल प्रमुख मनीष मेहता ने बताया की शिव यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान शिव के सुसज्जित 12 ज्योतिर्लिंग होंगे। यात्रा की तैयारियों में हेमराज गमेती, नीलकंठ कुराडिय़ा, हिम्मत लाल, भगवतीलाल, भेरुलाल अठवाल आदि लगे हुए हैं।


हैलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा: श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। गुरु ब्रिज बिहारी बन ने बताया कि सुबह 4 बजे से महादेव का रुद्राभिषेक शुरू होगा, जो सुबह 7 बजे महा आरती के साथ संपन्न होगा। दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से दर्शनार्थियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। रात्रि को महादेव के चारों प्रहर में रुद्राभिषेक होंगे, जो अगले दिन सुबह 4 बजे संपन्न होंगे। चारों प्रहर में महाआरती होगी। गुप्तेश्वर महादेव भजन मंडली की ओर से मंगलवार रात नौ से बुधवार अलसुबह 4 बजे तक भजनों का आयोजन होगा।

READ MORE : video: भोले के द्वार उमड़ेंगे भक्‍त, उदयपुर में शिवरात्रि को लेकर सजने-संवरने लगे शिवालय

महाकालेश्वर मंदिर में लगेंगे 31 द्वार
रानी रोड स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महादेव का सहस्त्र जलधारा अभिषेक, रूद्राभिषेक होगा। संपूर्ण मंदिर परिसर में विद्युत सज्जा एवं सजावट की जा रही है। सभाभवन एवं गर्भ गृह को पुष्पों से सजाया जाएगा। भोलेनाथ के मंगला आरती, मध्यान्ह आरती एवं सांयकाल को विशेष शृंगार, पूजा अर्चन एवं महाआरती का भव्य आयोजन होगा। रात को चारों प्रहर में परम्परागत रूप महाकालेश्वर का विभिन्न द्रव्य से रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चन किया जाएगा। सार्वजनिक प्रन्यास के सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि इस बार मंदिर में विशेष 31 द्वार लगाए जाएंगे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वारों को विशेष झांकियों से
सजाया जाएगा।

रोडवेज की 40 बसें लगेंगी
एकलिंगजी में लगने वाले मेले के लिए रोडवेज की ओर से चालीस बसे लगाई जाएंगी। मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि 12 फरवरी दोपहर से ही पहाड़ी बस स्टैंड पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था रहेगी। ये बसें चेतक से कैलाशपुरी मेला ग्राउंड तक संचालित होगी। स्टाफ और अन्य सुरवाइजर की नियुक्ति की गई है। प्रति यात्री एक ओर का किराया 20 रुपए रहेगा।

ये भी पढ़ें

NEET EXAM: नीट पंजीयन के लिए आधार जरूरी, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करवाएगा परीक्षा
Updated on:
11 Feb 2018 11:53 am
Published on:
10 Feb 2018 05:29 pm
Also Read
View All