
मुकेश हिंगड़/ उदयपुर . जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग का उदयपुर में स्थित प्रदेश मुख्यालय पर 32 कार्मिक ऐसे हैं जो पिछले दस साल से अंगद बनकर जमे हुए हैं। दस साल में इन कार्मिकों के पांव आयुक्तालय से बाहर नहीं पड़े। इन कर्मचारियों की कुंडली शुक्रवार को राज्य विधानसभा में एक विधायक के सवाल पर सरकार ने सामने रखी।
विधानसभा में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के तारांकित प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार ने बताया कि उदयपुर स्थित जनजाति आयुक्तालय में 32 कर्मचारी पिछले दस साल से कार्यरत हैं, आयुक्तालय में तैनात कार्मिकों में से पिछले दस साल में 15 जनों को पदोन्नति दी गई। –
– पांच साल में पांच के तबादले किए सरकार ने जवाब में बताया कि जनजाति आयुक्तालय में पांच साल में कुल पांच कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें सभी लिपिक हैं और उनके तबादले भी परियोजना अधिकारी व टीआरआई में किया। –
– ये कर्मचारी अंगद की तरह जमे हैं पद संख्या अधिशाषी अभियंता 01 निजी सचिव 01 वरिष्ठ निजी सचिव 01 शीघ्र लिपिक 03 अनुसंधान सहायक 02 कम्पाईलर 01 लिपिक ग्रेड प्रथम 01 लिपिक ग्रेड द्वितीय 07 इलेक्ट्रीशियन 01 टेलीफोन ऑपरेटर 01 वाहन चालक 02 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 11 कुल 32