उदयपुर में कोरोना काल में धारा-144 के उल्लंघन पर दर्ज हुआ था केस उदयपुर. बाड़मेर की शिव विधानसभा से विधायक रविन्द्रसिंह भाटी शुक्रवार को उदयपुर कोर्ट में पेश हुए। कोरोना काल में धारा-144 का उल्लंघन करते हुए धरना प्रदर्शन करने पर उनके खिलाफ उदयपुर में केस दर्ज हुआ था। मामला 16 अगस्त 2021 का है। […]
उदयपुर में कोरोना काल में धारा-144 के उल्लंघन पर दर्ज हुआ था केस
उदयपुर. बाड़मेर की शिव विधानसभा से विधायक रविन्द्रसिंह भाटी शुक्रवार को उदयपुर कोर्ट में पेश हुए। कोरोना काल में धारा-144 का उल्लंघन करते हुए धरना प्रदर्शन करने पर उनके खिलाफ उदयपुर में केस दर्ज हुआ था। मामला 16 अगस्त 2021 का है।
उदयपुर कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करके धारा 144 का उल्लंघन करने पर विधायक भाटी सहित तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उसी की पेशी को लेकर विधायक भाटी उदयपुर आए। यहां सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट शहर उत्तर में उनकी पेशी हुई। विधायक भाटी के वकील भूपेन्द्रसिंह चुंडावत ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे। केस में अगली पेशी पर निर्णय आने की संभावना है।
मुझे न्यायालय पर भरोसा है : भाटी
कोरोना काल में भी यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों से फीस ली जा रही थी। इसका विरोध किया गया। फीस के विरोध में प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपे गए थे। इसी के चलते उदयपुर में भी प्रदर्शन किया था, जिसमें भाटी भी शामिल हुए थे। भाटी ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। उस समय की लड़ाई के जख्म अब भी ताजा है। मेरे खिलाफ राजनीतिक षड़यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है।
अब हाईकोर्ट बेंच के लिए मांग उठाने की बात
उदयपुर के अधिवक्ताओं ने भाटी को मेवाड़-वागड़ में हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा बताया। इस पर भाटी ने कहा कि वे वकीलों के साथ है और हाईकोर्ट बेंच की मांग पुरजोर तरीके से उठाएंगे। विधानसभा में प्रश्न और संदर्भ समिति सदस्य बनाए जाने को लेकर भाटी ने कहा कि विधानसभा में पूछे गए सवालों के सही जबाव, सही समय पर मिलें, यह प्रयास रहेगा। भाटी के कोर्ट में मौजूद रहने तक लोगों का मजमा लगा रहा। कई अधिवक्ताओं व समर्थकों ने स्वागत किया।