
पीपली आचार्यान. थांग-ता खिलाड़ियों के चयन ट्रायल में विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 खिलाड़ियों का चयन कर राजसमंद जिले की टीम का गठन किया गया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला थांग-ता सचिव प्रियंका शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 25 व 26 अगस्त को जयपुर के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ इंडोर स्टेडियम, भवानी निकेतन में आयोजित होगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल के दौरान जिला थांग-ता सचिव प्रियंका शर्मा, कोच सुरेंद्र पूर्बिया, कोच सिद्धार्थ कीर, महिला कोच अंजना पंचोली, कांता कुमारी एवं संस्था प्रधान योगेशचन्द्र पूर्बिया मौजूद रहे। सभी ने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की। सविता इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल नांदोली में चयन ट्रायल हुआ।
फोटो कैप्शन:
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी। पीपली आचार्यान