25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतत विकास के लक्ष्यों में सहयोगी बनता ‘महिला जागरूक मंच

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 25, 2026

Rajasthan

रेलमगरा. सतत विकास लक्ष्यों के तहत लैंगिक समानता की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ाते हुए ‘महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत’ के उद्देश्य को साकार करने के लिए ग्राम पंचायत सादड़ी में महिला जागरूक मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक जतन संस्थान एवं क्रिया संस्थान (नई दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में ‘जेंडर हिंसा मुक्त पंचायत पहल’ परियोजना के तहत हुई। परियोजना प्रबंधक सुमित्रा मेनारिया ने महिला जागरूक मंच की भूमिका, नेतृत्व क्षमता, हिंसा की पहचान तथा ग्राम पंचायत स्तर पर गठित विभिन्न समितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, पिछले माह खड़ बामनिया में ‘सोशल एक्शन’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षकों द्वारा सिखाई गई विधाओं को अन्य प्रतिभागियों के साथ दोहराया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में सदस्यों को महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन, सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन और इमरजेंसी हेल्पलाइन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सुनील शर्मा ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।