
चारभुजा. चारभुजा जी मंदिर प्रांगण के नगार खाने पर स्थित शिव प्रतिमा पर सावन के चौथे सोमवार को दुग्ध एवं जलाभिषेक किया गया। पुजारी रामचंद्र सेवक के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण को शुद्ध जल से धोकर स्वच्छ किया गया। इसके बाद शिव प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया गया। शिव प्रतिमा को आंक के फूल, बिल्वपत्र एवं गुलाब के पुष्प अर्पित कर आकर्षक शृंगार धराया गया। धूप-दीप के बाद नैवेद्य लगाया गया और शिव प्रतिमा की आरती उतारी गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तथा भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
Updated on:
25 Aug 2026 06:02 am
Published on:
25 Aug 2026 06:02 am
