उदयपुर. शहर में नगर निगम की जमीनों पर अतिक्रमण और सार्वजनिक उपयोग की जगहों पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ गुरुवार को निगम ने दो प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की। रेलवे स्टेशन के सामने करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर हुए कच्चे-पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया गया। वहीं, चेतक मॉल में बेसमेंट की पार्किंग के ऊपर 80 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा चबूतरा बनाकर किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। यहां बाउंड्रीवाल तोड़ने के साथ फर्श हटाने का काम शुरू किया गया। दोनों कार्रवाई में राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा सहित अन्य अधिकारी ओर कर्मचारी मौजूद रहे।