20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / उदयपुर में पंचायत चुनाव की मतगणना से पहले IT का बड़ा एक्शन, पूर्व BJP विधायक के भाई और कारोबारी ठिकानों पर रेड

उदयपुर में पंचायत चुनाव की मतगणना से पहले IT का बड़ा एक्शन, पूर्व BJP विधायक के भाई और कारोबारी ठिकानों पर रेड

उदयपुर में आयकर विभाग ने पंचायत चुनाव मतगणना से पहले बड़ी कार्रवाई की। भाजपा के पूर्व विधायक के भाई के आवास, दफ्तर और पेट्रोल पंप सहित एक खाद्य-केमिकल कंपनी के ठिकानों पर सर्वे किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 20 Nov 2026, 8:09 AM IST

udaipur income tax raid

उदयपुर में पंचायत चुनाव की मतगणना से पहले IT का बड़ा एक्शन (पत्रिका फोटो)

Udaipur Income Tax Raid: उदयपुर: आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा की टीम ने गुरुवार को उदयपुर शहर और जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। एक कार्रवाई भाजपा के पूर्व विधायक के भाई के आवास, कार्यालय और पेट्रोल पंप पर की गई, वहीं दूसरी कार्रवाई शहर में एक खाद्य और केमिकल कंपनी से जुड़े ठिकानों पर हुई। दोनों मामलों में आयकर विभाग की टीमों ने दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच शुरू की है। कार्रवाई के बाद शहर के राजनीतिक और कारोबारी गलियारों में हलचल मच गई।

पूर्व विधायक के भाई के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले आयकर विभाग की इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह भाजपा के पूर्व विधायक के भाई के आवास, कार्यालय और पेट्रोल पंप पर तलाशी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने संबंधित ठिकानों से दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में जब्त दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पूर्व विधायक के भाई का उदयपुर जिले में प्रमुख पद का दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में चुनाव परिणाम से ठीक पहले उनके ठिकानों पर हुई आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है।

खाद्य और केमिकल फैक्टरी पर भी कार्रवाई

आयकर विभाग ने गुरुवार को ही एक कंपनी से जुड़े ठिकानों पर भी सर्वे अभियान चलाया। यह कंपनी खाद्य और केमिकल बनाती है। टीमों ने कंपनी के दफ्तर, फैक्टरी और संबंधित परिसर पर जांच कर रही है। यहां दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि संबंधित कंपनी करीब तीन-चार वर्ष पहले शेयर बाजार में आईपीओ के माध्यम से आई थी। ऐसे में आयकर विभाग की जांच और दस्तावेजों से सामने आने वाले तथ्यों पर सबकी नजर है।

कारोबार और वित्तीय लेन-देन की जांच

कार्रवाई के तहत कंपनी के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इस दौरान उद्योग जगत में भी कार्रवाई को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रदेश के कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से संपर्क की चर्चाएं भी सामने आई हैं।

हालांकि, दोनों कार्रवाइयों के आपस में जुड़े होने से आयकर विभाग ने इनकार नहीं किया है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। फिलहाल टीमों की ओर से दस्तावेजों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और इससे जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।