सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। रियाद और जेद्दाह में भारतीय मिशन की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। उदयपुर के चिंतित परिजन भी अपने परिजनों से लगातार संपर्क में हैं।
उदयपुर: मध्य पूर्व क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिक स्थानीय सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्थानीय प्रशासन तथा दूतावास द्वारा जारी निर्देशों का अनुसरण करें।
दूतावास की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि मौजूदा हालात के बावजूद रियाद और जेद्दाह में भारतीय मिशन की सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। वीजा और अन्य काउंसलर सेवाएं भी वीएफएस के माध्यम से नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
दूतावास ने स्पष्ट किया है कि भारत और सऊदी अरब के बीच उड़ान सेवाएं फिलहाल सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन भी सक्रिय रखी गई है। दूतावास ने कहा कि यदि क्षेत्र की परिस्थितियों में कोई बदलाव होता है तो भारतीय नागरिकों को समय-समय पर नई जानकारी जारी कर अवगत कराया जाएगा।
सऊदी अरब में कामकाज के सिलसिले में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रह रहे हैं। इनमें राजस्थान और उदयपुर क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए यहां उनके परिजन चिंतित नजर आ रहे हैं और लगातार फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से अपनों से संपर्क बनाए हुए हैं।
भारतीय दूतावास, रियाद...
भारतीय दूतावास, जेद्दाह...