
उदयपुर. शहर के बीच कलक्टर बंगले के पास रजिस्ट्री कार्यालय प्रथम होने के बावजूद भी लोगों को रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्री कराने बडग़ांव स्थिति रजिस्ट्री कार्यालय जाना पड़ रहा है। असल में प्रथम में उप पंजीयक नहीं होने से द्वितीय का प्रताप गौरव केन्द्र स्थित कार्यालय या बडग़ांव जाना ही विकल्प है।
रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री यहां नहीं होने से भरी गर्मी में परेशान लोगों को बीच शहर से शहर के बाहर बडग़ांव या प्रताप गौरव केन्द्र के पास शिफ्ट हुए पंजीयक कार्यालय द्वितीय में जाना पड़ रहा है। वैसे रजिस्ट्री के लिए कुछ आवेदन द्वितीय से प्रथम में भेजे जा रहे है लेकिन लोगों को तो चक्कर एक बार द्वितीय का लगाना ही पड़ रहा है क्योंकि उप पंजीयक वहीं बैठते है। बताते है कि लॉकडाउन के दौरान उप पंजीयक सुबोध सिंह चारण को जिला कलक्टर ने कोविड-18 के संकट से कोटड़ा में तहसीलदार के पद पर लगा दिया तब से वे वहां है।
पहले ऑफिस आसपास थे
असल में पहले उप पंजीयक प्रथम व द्वितीय दोनों आसपास थे। तब कोई भी उप पंजीयक नहीं होते तब आपस में एक-दूसरे का कार्य देख लेते थे लेकिन अब उप पंजीयक द्वितीय का कार्यालय यहां से चला गया ऐसे में इस तरह से प्रथम का कार्य देखना मुश्किल हो गया। लोगों के लि परेशानी इस बात से हो रही है कि उप पंजीयक द्वितीय का कार्यालय शहर से बाहर होने से दूर जाना पड़ता है जबकि प्रथम कार्यालय में पंजीयन हो रहा हो तो शहर के बीच ही काम हो जाए।