उदयपुर

तीस दिन में बढ़े साढ़े छह हजार यात्री, 85 उड़ानें

- अप्रेल के मुकाबले बदले हाल
less than 1 minute read
Jun 05, 2019
 महाराणा प्रताप एयरपोर्ट
महाराणा प्रताप एयरपोर्ट

भुवनेश पण्ड्या
उदयपुर . महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में अप्रेल के मुकाबले इजाफा हुआ है। बीते 30 दिन में जहां 85 उड़ानें बढऩे से यात्रियों की संख्या में साढ़े छह हजार का इजाफा हुआ। देश की एक नामी एयरवेज पर वित्तीय संकट गहराने से अप्रेल माह पर खासा असर पड़ा था। इससे न केवल यात्री भार कम हुआ था बल्कि उड़ानें भी घट गई थी।

मार्च से अप्रेल तक 391 उड़ानें कम हुई थी, जिसमें 27 हजार 709 यात्री घट गए थे। इससे राजस्व को भी खासा नुकसान हुआ था, लेकिन मई में इस खमियाजे की कुछ भरपाई जरूर हुई है। मई में 95802 यात्रियों के लिए 893 उड़ानें चलाई गई।
-----

माह...उड़ानें....यात्री
जनवरी 1304 ...154347

फरवरी 1197...135641
मार्च 1199...117002

अप्रेल 808...89293
मई 893...95802

--------
मई और अप्रेल के बीच 6509 यात्री बढ़े हैं। हालांकि जनवरी, फरवरी और मार्च के मुकाबले अभी यात्रियों की संख्या में आशानुरूप बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। जनवरी से मई में 58545 यात्री, फरवरी माह से 39839 यात्री और मार्च से 21 हजार 200 यात्री कम हैं, हालांकि अप्रेल से यात्री जरूर बढ़े हैं।

-----
समर शेड्यूल का असर

उदयपुर एयरपोर्ट की ओर से जारी समर शेड्यूल 1 मई से शुरू किया गया था, जो 27 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसका असर साफ नजर आ रहा है। गर्मी के अवकाश में यात्रा पर जाने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ी है।

Published on:
05 Jun 2019 01:37 pm