उदयपुर

देर रात उदियापोल सर्कल से हटे पेड़, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पेड़ों को विशेषज्ञों की मौजूदगी में गुरुवार देर रात हटाया गया उदयपुर. शहर में एलिवेटेड रोड का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत उदियापोल चौराहे के आसपास पिलर खड़े कर दिए गए हैं। अब चौराहे पर पिलर खड़े किए जाने हैं। ऐसे में यहां सर्कल के बीच में मौजूद गार्डन में मौजूद पेड़ों को […]

less than 1 minute read
Apr 10, 2026
spource patrika photo

पेड़ों को विशेषज्ञों की मौजूदगी में गुरुवार देर रात हटाया गया

उदयपुर. शहर में एलिवेटेड रोड का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत उदियापोल चौराहे के आसपास पिलर खड़े कर दिए गए हैं। अब चौराहे पर पिलर खड़े किए जाने हैं। ऐसे में यहां सर्कल के बीच में मौजूद गार्डन में मौजूद पेड़ों को गुरुवार देर रात नगर निगम प्रांगण में शिफ्ट किए गए।

उदियापोल चौराहे के बीच में बने पार्क में बड़े और हरे-भरे 40 पेड़ लगे हुए हैं। एलिवेटेड रोड के निर्माण के दौरान इस स्थान पर भी निर्माण कार्य की जानकारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना को मिली तो उन्होंने पेड़ों को स्थानांतरित करने पर जोर दिया। इसी के परिणाम स्वरूप इन पेड़ों को विशेषज्ञों की मौजूदगी में गुरुवार देर रात हटाया गया। इससे पूर्व नगर निगम कार्यालय के सामने मौजूद नेहरू बाल उद्यान में पहले ही गड्ढे करवा दिए। रात को क्रेन की मदद से पेड़ों को मिट्टी सहित उखाड़ा गया और एक-एक कर उन्हें नगर निगम में शिफ्ट किया गया। इस दौरान निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Published on:
10 Apr 2026 07:31 pm
Also Read
View All