
उज्जैन. आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को रैली निकाली गई। इसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की। मुख्य रूप से रैली में आदिवासी लोक गायक व गायिका ने गीतों से समां बांधा। आदिवासी गीतों की प्रस्तुति पर समुदाय के युवक-युवतियां रास्ते भर थिरकते रहे। रैली घासमंडी चौराहे से आरंभ होकर शहीद पार्क, टॉवर चौक होते हुए नगर के अन्य मार्गों पर निकाली गई।
सुबह से ही समाजजन की आवाजाही शुरू
सुबह से ही क्षेत्रभर से समाजजनों की आवाजाही शहर में प्रारंभ हो गई थी। खासकर युवाओं ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया। बाहर से आने वाले आदिवासी समाजजनों के वाहन दशहरा मैदान क्षेत्र में खड़े करवाए गए। लोक गायकों के गीतों की प्रस्तुति पर युवतियां एवं युवक थिरकते हुए चल रहे थे। कई युवा सेल्फी लेते भी नजर आए।
आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण
टॉवर चौक पर आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली आगे बढ़ी। सुसज्जित वाहन पर लोक गायक के अलावा अतिथि भी शामिल रहे, जो शहरवासियों एवं समाजजनों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। रैली मुख्य मार्गों से निकली तो लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
हर्षोल्लास से मनाया दिवस
विश्व आदिवासी दिवस समारोह गुरुवार को आदिवासी समाज संगठन द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर समारोह को वृहद स्तर पर आयोजित करने के लिए समस्त आदिवासी समाज संगठनों द्वारा तैयारी की गई थी। इससे जिले में आदिवासी समुदाय में हर्षोल्लास का माहौल नजर अया। आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जरिए आदिवासी समाज को संदेश दिया गया कि नशा मुक्त, शिक्षा, संस्कृति, रीति-रिवाज, परम्पराओं के प्रति जागरूक हों। समाज के गणमान्य लोगों से भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया था।
Read More News : इस महिला अधिकारी को मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा
Read More News : इन मासूम बेटियों का क्या कसूर...आखिर क्यों जला दी गई इनकी मां