
Ujjjain news: एमपी में उज्जैन शहर में इंदौर रोड पर त्रिवेणी के पास छोटी रपट पर रात करीब 11.30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पति-पत्नी का साथ हमेशा के लिए छूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को रिश्तदारों का आना-जाना लगा हुआ। पत्नी की मौत के बाद से घर में कोहराम मच गया। सभी लोग पवन को सांत्वना दे रहे है।
जानकारी के लिए बता दें रात के समय बाइक से लौट रहे पति-पत्नी संतुलन बिगड़ने से शिप्रा नदी में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी में गिरते देख छलांग लगाई। इसी बीच युवक ने महिला को बचाने की कोशिश की और उसे कुछ दूर तक नदी से बाहर लेकर आया, लेकिन बाहर नहीं निकाल पाया। उसकी दिव्यांग पत्नी नदी में डूब गई। बाद में लोगों ने महिला को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि पवन, निवासी राजेंद्र नगर, और उसकी पत्नी रितु रात को त्रिवेणी स्थित ढाबे पर भोजन करने गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान त्रिवेणी पुल के नीचे छोटी रपट पार करते समय बाइक अनियंत्रित होकर सीधे शिप्रा नदी में गिर गई। पुलिस के अनुसार पवन को तैरना आता था, इसलिए वह किसी तरह नदी से बाहर निकल आया। उसकी पत्नी रितु, जो दिव्यांग थी, गहरे पानी में डूब गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर उसकी तलाश की और बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने पत्नी रितु के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि रितु के परिजन सीहोर तथा पवन के परिजन कोठड़ी (कालापीपल) के रहने वाले हैं। परिजनों से पता चला कि पवन और रितु ने प्रेम विवाह किया था और विवाह के बाद दोनों खुशी से उज्जैन में साथ रह रहे थे लेकिन किसको पता था कि एक ऐसा मनहूस दिए आएगा जब ये सब भी देखना पड़ेगा।
बताया जा रहा है कि पवन निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी रितु दिव्यांग थी। वो घर पर ही रहती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। टीआई ने बताया कि पवन ने अपनी पत्नी को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। आखिरी समय तक वो रितु को बचाने में लगा रहा।