उज्जैन

विधानसभा चुनाव के समीकरणों पर सेट हुई उज्जैन कांग्रेस की नियुक्ति

करीब छह साल बाद कांग्रेस के दोनों पदों पर हुई नई नियुक्ति, सोनी शहर कांग्रेस अध्यक्ष, भैंसोदा के पटेल जिलाध्यक्ष
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 5:48 PM IST
congress
congress

उज्जैन. कांग्रेस में शहर एवं जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद शनिवार को खत्म हो गई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गेहलोत की ओर से जारी सूची में महेश सोनी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से कमल पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ करीब छह वर्ष बाद कांंग्रेस के दोनों महत्वपूर्ण पद पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई। अब तक शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अनंतनारायण मीणा तथा जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार थे। वहीं चेतन यादव, अमानउल्ला खान व रवि शुक्ला को मप्र कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है।

बटुक और परमार गुट से

कांग्रेस के दोनों ही पदों पर नियुक्ति में डॉ. बटुकशंकर जोशी व जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार की भूमिका रही। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी गुट से ही हैं। सोनी छात्र राजनीति के साथ कांग्रेस के विभिन्न पदो पर रहे हैं। वहीं ग्राम भैंसोदा के कमल पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष परमार का समर्थन रहा। पटेल करीब १० वर्ष तक सरपंच और मंडी डायरेक्टर पद पर भी रहे हैं।

शहर व ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए
शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के पदों पर भी नियुक्ति की गई है। इसमें शहर कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में रवि भदौरिया, रवि राय, विक्की यादव, आजम शेख व अशोक भाटी को बनाया गया है। वहीं ग्रमीण कार्यकारी अध्यक्ष पर सुबोध स्वामी, हेमंतसिंह चौहान व नारायण भाटिया को नियुक्ति किया
गया है।

वरिष्ठ और युवाओं का समन्वय
कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी कर रही है। संगठन में जिम्मेदारी देते समय वरिष्ठ कांग्रेसी के साथ युवाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी के साथ सभी गुट को मौका मिल रहा है। उज्जैन में लंबे समय से पूर्व सांसद प्रेमचंद गुडडू के समर्थकों का प्रमुख पद पर कब्जा रहा। हालांकि गुडडू समर्थक को अभी भी मौका मिला है, लेकिन काफी समर्थकों में नाराजगी है। कुछ नेताओं द्वारा सोश्यल मीडिया पर यह नाराजगी जाहिर भी कर दी गई।

Published on: