उज्जैन

EE पीयूष भार्गव के खिलाफ FIR, गैरजमानती धाराओं में केस दर्ज

Executive Engineer Piyush Bhargava Case: संविदा कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव को महिला इंजीनियर से अभद्रता करना पड़ा भारी, महिला पुलिस थाने में गैर जमानती धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस...
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2025, 10:56 AM IST
Case Registered against Municipal Corporation EE piyush bhargava
Case Registered against Municipal Corporation EE piyush bhargava





Executive Engineer Piyush Bhargava Case: नगर निगम के संविदा कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव को महिला इंजीनियर से अभद्रता करना भारी पड़ गया। महिला थाना (Women Police Station) पुलिस (MP Police) ने भार्गव के खिलाफ चार गैरजमानती धाराओं (non-bailable sections) में केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसे गिरतार किया जाएगा। पत्रिका ने सबसे पहले इस मामले का खुलासा किया था।


ऑडियो की जांच

उपयंत्री मुकुल मेश्राम और मनोज राजवानी के दो ऑडियो सामने आए हैं, जिनमें वे महिला को रात 9 बजे भार्गव के बंगले पर बुला रहे हैं। पुलिस ने इनकी फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं।

विभागीय जांच भी

नगर निगम की विशाखा समिति ने भी भार्गव के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। एफआइआर के बाद उसकी संविदा अवधि बढ़ाने पर रोक लग सकती है।

यहां जानें पूरा मामला

महिला इंजीनियर ने चार दिन पहले भार्गव के खिलाफ अभद्रता, छेड़छाड़ और रात को फाइल लेकर घर बुलाने के लिए दबाव डालने की शिकायत की थी। पुलिस को वॉट्सऐप चैटिंग और कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी थी। भार्गव ने फोन पर कहा, याद आ रही थी, इसलिए फोन किया। विरोध करने पर भार्गव ने कहा कि यह उसका अधिकार है। एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार महिला की शिकायत पर ईई भार्गव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जल्द गिरतार करेंगे।


Updated on:
20 Mar 2025, 10:56 AM IST
Published on: