उज्जैन

एमपी आईं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, मंदिर में ध्यान लगाकर बैठी रहीं

Janhvi Kapoor sat meditating in Mahakal temple
less than 1 minute read
Aug 23, 2025
Janhvi Kapoor sat meditating in Mahakal temple
Janhvi Kapoor sat meditating in Mahakal temple

Mahakal ujjain - बीते दौर की ​अभिनेत्री स्वर्गीय श्रीदेवी की बेटी और फेमस फिल्म एक्ट्रेस जान्हवी कपूर शनिवार को एमपी आईं। वे शाम को प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में पहुंची। जान्हवी कपूर महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजा पाठ की। महाकाल मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा, दिनेश त्रिवेदी आदि ने उनकी पूजन संपन्न कराई। उन्होंने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना व्यक्त की। जान्हवी कपूर महाकाल मंदिर में कुछ देर तक ध्यान लगाकर बैठी रहीं।

जान्हवी कपूर अ​भिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उज्जैन आईं और दोनों ने महाकाल के दर्शन किए। अपनी आगामी फिल्म परम सुंदरी की सफलता की महाकाल बाबा से कामना की। जान्हवी कपूर और अ​​भिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा शाम को उज्जैन आए। दोनों ने संध्या आरती से पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए।

जान्हवी कपूर ने नंदीजी के कानों में अपने मन की बात कही

महाकाल की संध्या आरती के दौरान जान्हवी कपूर ने नंदीजी के कानों में अपने मन की बात कही। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म की सफलता के लिए महाकाल से प्रार्थना की। जान्हवी कपूर और अ​​भिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने महाकाल की पूजा अर्चना की। पुजारी राजेश शर्मा, दिनेश त्रिवेदी ने दोनों से परंपरागत तरीके से महाकाल की पूजा कराई।

जान्हवी कपूर ने पूरे भक्ति भाव से महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना की। वे कुछ देर तक नंदी हॉल में ध्यान लगाकर भी बैठीं।

Updated on:
23 Aug 2025 09:13 pm
Published on:
23 Aug 2025 09:13 pm