थाइलेंड में आयोजित अंतराष्ट्रीय कॉफ्रेंस के लिए चयनित, १२ और १३ जुलाई को लेंगे हिस्सा, प्रस्तुत करेंगे शोध पत्र
उज्जैन. थाईलेंड की कासेटसार्ट विश्वविद्यालय (बैंकाक) व ग्लोबल रिसर्च एंड डेवेलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय रिसर्च कॉन्फ्रेस का आयोजन किया जा रहा है। भाषा और मनोविज्ञान पर आधारित कॉन्फ्रेस में १२ व १३ जुलाई को उज्जैन केलेखक व साहित्यकार डॉ. मोहन बैरागी भी हिस्सा लेंगे। साथ ही अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। कॉन्फ्रेस में अलग अलग देशों के करीब दो सौ प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें विभिन्न देशों के विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षाविद्,विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रोफेसर शामिल है। यह सभी भाषा और मनोविज्ञान की वैश्विक स्थिति पर मंथन करेंगे। इस कांफ्रेंस हुई चर्चा और निष्कर्ष कों अंर्तराष्ट्रीय स्तर के सोवेनियर में प्रकाशित किया जावेगा।
भाषा के शोधार्थी के रूप में चयन
कॉन्फ्रेस में भारत से कई प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें उज्जैन के मोहन बैरागी भी शामिल है। कॉन्फ्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। मोहन बैरागी का चयन भाषा पर शोध करने वाले प्रतिभागी के रूप में किया गया है। वह भाषा के क्षेत्र में शोध कार्य कर रहे है। इसी के तहत वह पूर्व कई अंर्तराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रिसर्च कांफ्रेंस आयोजित कर चुके है। उनके शोधालेख, कविताएं,गीत समाचार पत्रों व शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। डॉ. बैरागी का सुन जरा ऐ चितेरे नामक गीत संग्रह भी शीघ्र प्रकाश्य है।
कॉलेज आवंटन की सूची अब 25 को आएगी
उज्जैन. उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटन की तारीख फिर बढ़ा दी है। २३ जून को घोषित होने वाली सूची की तारीख अब २५ जून कर दी गई। एेसा २४ जून को अवकाश होने के कारण किया गया है। हालांकि शनिवार को कॉलेजों में स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में आवंटन की सूची कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। माधव साइंस, माधव कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में प्रवेश सूची देखने के लिए विद्यार्थी पहुंचते रहे। इसी के साथ फीस जमा करने की जानकारी और दस्तावेजों की जानकारी जुटाने में लगे रहे।