उज्जैन

एमपी में छिपा बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी! मुंबई पुलिस कर रही छापामारी

Mumbai police raids Ujjain in Baba Siddiqui murder case बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के एक संदिग्ध की तलाश में मुंबई पुलिस की रेड
2 min read
Oct 13, 2024
Mumbai police raids Ujjain in search of a suspect in Baba Siddiqui murder case
Mumbai police raids Ujjain in search of a suspect in Baba Siddiqui murder case

मुंबई के एनसीपी NCP नेता (अजित गुट) बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले की आंच एमपी तक आ पहुंची है। इस हत्याकांड के एक संदिग्ध की उज्जैन में छिपे होने की आशंका है। उसकी तलाश में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम उज्जैन में छापामारी कर रही है। मुंबई पुलिस यहां सुबह से ही आ गई थी और शाम तक उसकी कार्रवाई जारी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ले चुका है। बाबा सिद्दीकी को उनके विधायक बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोलियां मारी गई थीं। उन्हें गोली मारनेवाले 3 आरोपियों में से 2 हमलावरों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

लॉरेंस गैंग का उज्जैन कनेक्शन पहले भी सामने आ चुका है। अब एक बार फिर इस गैंग के संदिग्ध की यहां छिपे होने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस को इस संबंध में पूछताछ में इनपुट मिला। ऐसे में क्राइम ब्रांच की एक टीम तुरंत उसे पकड़ने के लिए उज्जैन आ पहुंची। संदिग्ध की तलाश में मुंबई पुलिस सुबह से ही छापामारी कर रही है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के एक आरोपी का भी उज्जैन कनेक्शन सामने आया था। हत्याकांड के आरोपी उज्जैन के नागदा में एक घर में रुके थे।

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के दूसरे दिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते लिखा, 'सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।'

लॉरेंस विश्नोई अभी गुजरात के साबरमती जेल में है। बताया जा रहा है कि सिद्दीकी की हत्या जिन 3 शूटर्स ने की उनमें से 2 को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी तक फरार है।

Updated on:
13 Oct 2024 07:55 pm
Published on:
13 Oct 2024 07:55 pm