उज्जैन

नाबालिग ने प्रेम विवाह करने के बाद भी दूसरे आदमी से बना लिए अवैध संबंध, प्रेमी के हाथों करवा दिया जेठ का मर्डर

शहीद नगर गोली कांड में नया खुलासा
1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 6:00 AM IST
patrika
murder case,crime news,Ujjain,Patrika,new disclosures,

जेठ की हत्या में नाबालिग बहू शामिल, प्रेम विवाह के बाद भी बना लिए अवैध संबंध, प्रेमी से पति को धमकाने को कहा इसी विवाद में प्रेमी ने जेठ को मारी थी गोली
उज्जैन। 21 जून को शहीद नगर में मुंहबोली बहन के जेठ की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पकड़ाए आरोपी भरत शर्मा से नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक के भाई की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके आरोपी से अवैध संबंध थे। उसी ने ही घर आने वाले मुंहबोले भाई से पति को धमकाने को कहा था। धमकाने और विवाद के दौरान उसके पति का बड़ा भाई पंकज बीच बचाव में आ गया। विवाद में भरत ने देशी कट्टे से गोली मार कर हत्या कर दी। चिमनगंज पुलिस ने अब महिला को भी गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 302 में कायमी कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा है। सीएसपी नाहरसिंह रावत के अनुसार वह नाबालिग है एेसे में उसे विदिशा या अन्य जगह भेजा जाएगा।
नाबालिग ने प्रेम विवाह के बाद अवैध संबंध बनाए
माकड़ौन के गांव में रहने वाले अर्जुन ने कुछ दिन पूर्व आगर रोड की रहने वाली नाबालिग से प्रेम विवाह किया था। बाद में नाबालिग के मान्याखेड़ी माकड़ौन गांव के भरत शर्मा उर्फ बाबा से अवैध संबंध हो गए थे। इसी बीच अर्जुन पत्नी और बड़े भाई को लेकर शहीद नगर में रहने लगा। यहां भरत अर्जुन की पत्नी से मुंह बोला भाई बनकर मिलने लगा। जब अर्जुन ने पत्नी से बाबा को घर बुलाने से मना किया तो उसने भरत से पति अर्जुन को धमकाने को कहा। 21 जून की रात को दोनों बाइक से घूमने गए। वापस लौटे तो भरत ने विवाद कर अर्जुन को धमकाना चाहा इसी बीच उसका बड़ा भाई पंकज आ पहुंचा, जिसे विवाद में भरत ने गोली मार दी।

Published on: