उज्जैन

नहीं की कार्यवाही तो उज्जैन पहुंच कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर दिया धरना

उपस्थितों को संबोधित कर बताई परेशानी

2 min read
Jun 28, 2018
Congress,collector,trouble,nagda news,Dharan,

नागदा. शहर के कांग्रेसजनों ने बुधवार को उज्जैन पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसजजनों की मांग है कि शहर के उद्योगों द्वारा प्रदूषण फैलाए जाने, चंबल में एसिड डालने वाले ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाही की मांग, पुराने बस स्टैंड पर 10 मिनट के बस स्टॉपेज की मांग सहित एक दर्जन से अधिक परेशानियों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य दिलीपसिंह गुर्जर की अगुवाई में बुधवार दोपहर कांग्रेसजनों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। गुर्जर ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते चार वर्षों से चंबल नदी में प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ गई है। जिसके कारण नागदा चंबल नदी के डाउन स्ट्रीम में 14 गांवों के भूमिगत जलस्रोत प्रदूषित हो चुके है। गुर्जर के अनुसार वर्तमान में नवीन बस स्टैंड प्रारंभ होने से नगर की जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े पैमाने पर अपात्र लोगों को 20-20 हजार रुपए वसूलकर योजना का लाभ दिया जा रहा है।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर लोकसभा युकां अध्यक्ष हेमंतसिंह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनोखीलाल सोलंकी, गोविंद भरावा, जिला महामंत्री राधे जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू ररोतिया, संदीप चौधरी, कमलेश चावंड, जगदीश मिमरोट, योगेश मीणा, महेंद्र यादव, राजु गुर्जर, ओमप्रकाश मौर्य, युसूफ पहलवान, अजय शर्मा, बाबूलाल गुर्जर, राजेंद्रसिंह बंजारी, गोपाल मकवाना, रमेश लाला, चंपालाल चौधरी, श्रवणलाल चौधरी, धारासिंह सुरेल, अर्जुन पहलवान, छोटू चौधरी, वीरम गुर्जर आदि मौजूद थे।

रामेश्वरम के लिए ४२ हितग्राहियों का चयन
नागदा. रामेश्वरम जाने के लिए शहर से ४२ हितग्राहियों का चयन हुआ है। उक्त हितग्राहियों का नपाध्यक्ष अशोक मालवीय की अगुवाई में मंगलवार को नपासभा में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया। बुधवार को यात्रा में चयनित हितग्राहियों को उज्जैन भेजा जाएगा। जहां से उन्हें उज्जैन से ट्रेन में बैठाकर रवाना किया जाएगा। नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, रामसिंह शेखावत, विजय पोरवाल, कमल शर्मा, आशीष वोरा, दीनदयाल चिकरू आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

video: कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर आई सामने, बैठक में पूर्व मंत्री व विधायक रहे डॉ. सुरेन्द्र व्यास के साथ अभद्रभाषा का प्रयोग कर किया दुर्वव्यवहार
Published on:
28 Jun 2018 08:02 am
Also Read
View All