
नागदा। डाकघर खाता धारकों के लिए अच्छी खबर है।भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा डाक विभाग में बचत बैंक खाता धारकों को अब मोबाइल नंबर व आधार कार्डको अपडेट करवाना होगा। आधार को खाते से लिंक करवाने के पीछे विभाग का उद्देश्य है, कि उपभोक्ताओं को डिजिटल कार्यों के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। बता दें, कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) का परिचालन जिले के नागदा, खाचरौद, बडऩगर, महिदपुर, झारडा, तराना तहसीलों के अंतर्गत आने वाले करीब 150 डाकघरों में किया जाएगा। योजना को 6 चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में कुल 5 डाकघर में एवं शेष सभी डाकघर में योजना प्रचलन में आ जाएगी। योजना के अंतर्गत डाकियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों की मदद यह लोगों को अब वित्तीय सेवाए और डिजिटल भुगतान की सुविधा घर बैठे मिल सकेगा।
सभी नंबर अपडेट करवाना आवश्यक
विभाग के निर्देशानुसार सभी बचत खाता धारकों को आधार एवं मोबाइल नंबर अपडेट करवाना आवश्यक है। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को मिल सके। खाता धारकों को संबंधित डाकघर में आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर काउंटर पर जमा करना होगा।
दो प्रकार के खोले जाएंगे खाते
विभाग द्वारा बीते दिनों शुरु की गई आईपीपीबी योजना में उपभोक्ताओं का प्रकार के खाता खोला जाना सुनिश्चित किया है। जिसमें बचत व चालू खाता शामिल है। पोस्टमेन व ग्रामीण डाक सेवक डाक वितरण के समय आईपीपीबी के खाते घर-घर जाकर खोलेंगे।साथ ही ग्राहकों बैंकिंग की सुविधा देंगे। ग्राहकों को एक टोल फ्री नंबर भी दिया जाएगा।जिस पर मिस्ड काल देकर ग्राहक जानकारी प्राप्त कर सकेगा। आइपीपीबी बैंकिंग कार्य के अतिरिक्त पोस्ट थर्ड पार्टी सर्विसेज जैसे इंश्यूरेंस आदि कार्य भी विभाग के द्वारा किए जाएंगे।
इनका कहना-
मु?यालय द्वारा आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए जिले के सभी डाकघरों को निर्देशित किया गया है। निर्देश उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से दिए गए है। डाकघर में अपना खाता हो उस डाकघर में अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी पर मोबाइल नं. लिखकर काउंटर पर जमा किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
आर. के. तिवारी
उप संभागीय निरीक्षक