उज्जैन

बड़ा बदलाव : इस परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को न तो परिणाम मिलेगा और न ही प्रश्न पत्र

विक्रम विश्वविद्यालय पीएचडी, एमफिल प्रवेश परीक्षा 2018, शिक्षक जांचेंगे ओएमआर शीट
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 6:48 PM IST
patrika
students,vyapam,vyapam bhopal,PhD,entrance exam,Vikram University,OMR sheet,University Administration,

उज्जैन. विक्रम विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र तो छोडि़ए, परीक्षा का रिजल्ट तक नहीं दिया जाएगा। विवि प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों को ओएमआर शीट के साथ प्रश्न पत्र जमा करना होगा। साथ ही वेबसाइट पर सिर्फ पास होने वाले विद्यार्थियों की सूची डाली जाएगी।

व्यापमं घोटाले के बाद नाम तक बदल दिया
राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा में धांधली और अनियमितताओं के बाद परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए कई प्रयास हुए। ऑनलाइन परीक्षा के साथ कई तरह के बदलाव हुए। व्यापमं घोटाले के बाद प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षा करवाने वाली संस्था का नाम तक बदल दिया। विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रश्नपत्र व ऑन्सरशीट दी जाने लगी, लेकिन विक्रम विश्वविद्यालय पीएचडी, एमफिल प्रवेश परीक्षा में इस बार भी प्रश्न पत्र तो दूर की बात है रिजल्ट तक नहीं देगा। सिर्फ परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी कर देगा। बता दें, उक्त विषय पर हर बार विद्यार्थियों की आपत्ति रहती है, लेकिन विद्यार्थियों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।

पिछली बार ही गलत निकला था प्रश्न पत्र
विक्रम विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2016 में हुई थी। इसमें भी प्रश्न पत्र नहीं दिया गया, लेकिन कई विषयों के प्रश्न पत्र गलत निकले। प्रबंधन विषय के एक छात्र ने शिकायत की तो डीन ने प्रश्न पत्र देखा, उन्हें गलती मिली। विवि के प्रमुख अधिकारियों ने डीन पर दबाव बनाया कि रिजल्ट घोषित कर दें, लेकिन डीन अधिकारियों के आगे नहीं झुके। उन्होंने छात्र हित में जांच की मांग की। जांच करीब एक साल तक चली। जांच के बाद प्रश्न पत्र गलत पाया गया। परीक्षा निरस्त भी हुई। ऐसी शिकायत हिन्दी को लेकर भी हुई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बता दें, अन्य विषयों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शिकायत पर कोई आपत्ति नहीं ली।

7 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा
विक्रम विवि की साख लगातार गिर रही है। इस बात का अंदाजा पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन से लगाया जा रहा है। विवि में सत्र 2017 और 2018 की प्रवेश परीक्षा एक साथ हो रही है। इन दोनों सत्र के कुल मिलाकर 922 आवेदन आए हैं, जबकि सत्र 2016 में करीब 1234 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस बार 7 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा है।

Published on: