उज्जैन

यह है अवन्तिका के युवराज… दरबार मे दिखा टैलेंट

गणेशोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक की धूम मचने लगी है। विभिन्न पंडालों में आकर्षक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। नयनाभिराम साज-सज्जा के मंचों पर प्रतिदिन आरती हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2018, 12:00 PM IST
patrika
यह है अवन्तिका के युवराज... दरबार मे दिखा टैलेंट

उज्जैन. सामाजिक न्याय परिसर में आयोजित गणेशोत्सव में भगवान गजानन की भक्ति के साथ खेलकूद का टैलेंट दिखाई दिया। गणपति उत्सव के तीसरे दिन मलखम्भ और रोप मलखम्भ का प्रदर्शन किया। इस दौरान विक्रमादित्य मलखम्भ अकादमी के 100 से अधिक खिलाडिय़ों ने पिरामिड बनाकर मलखम्भ कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने इस दौरान रोप मलखम्भ की भी शानदार प्रस्तुति दी। अवंतिका के युवराज के दरबार में शनिवार को खेल एवं युवक कल्याण विभाग और विक्रमादित्य मलखम्भ अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में खिलाडिय़ों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया था। भगवान की मंगल आरती में संत भगवान बापू, चिंतामणि मालवीय, जगदीश अग्रवाल, पं. प्रमोद चौबे,ओम जैन, ओम सारवान, प्रणव गर्ग, कमलसिंह आंजना, शैफाली राव ने की। सामाजिक न्याय परिसर में महाकालेश्वर, चिंतामन गणेश उत्सव समिति द्वारा रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

बाबा अमरनाथ की गुफा में विराजित गणेश
अच्युतानंद प्रासादिक जीवाजीराव व्यायमशाला भागसीपुरा में बाबा अमरनाथ की गुफा का निर्माण कर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान की गई है। गणेशोत्सव समिति के विनोद चौऋषिया, अध्यक्ष यशवंत गुमास्ते ने बताया कि बाबा अमरनाथ की आकर्षक गुफा में प्रतिदिन शाम ५ से रात १० तक भगवान के दर्शन हो रहे हैं।

महानंदा नगर में प्रतिदिन विविध आयोजन- महानंदा नगर में नागरिक समिति द्वारा २७वां गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें प्रतिदन गजानन की आरती के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। समिति के कार्यक्रम संयोजक देवव्रत यादव ने बताया कि रविवार को रात ८ बजे से बालिकाओं के लिए डांस एवं फैंसी ड्रेस का आयोजन किया जाएगा।

सारेगामापा का आयोजन

महाराष्ट्र समाज उज्जयिनी गणेशोत्सव समिति द्वारा महाराष्ट्र समाज भवन में केशव भागवत स्मृति सारेगामापा का आयोजन किया गया। अतिथि मीना मोघे, साधना जैजुरिकर, इब्राहीम अली, महाराष्ट्र समाज उज्जयिनी के अध्यक्ष सुभाष अमृतफले गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज कार्लेकर, संयोजक स्मिता कुलकर्णी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गणेशोत्सव समिति के प्रचार प्रमुख स्वप्निल देशपांडे ने बताया सारेगामापा स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार स्तुति भागवत, द्वितीय अर्पित आलेकर, तृतीय सचिन तांबे रहें। नीललोहित पलशिकर व निमिषा धारकर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचालन अतुल मुजुमदार, माधवी मुजुमदार ने किया।
शेषशया पर विराजे गणेशजी
वाल्मीकि नगर में शेषशया पर विराजित गणेशजी की आकर्षक प्रतिमा विराजित की गई है। संस्था भव्य ग्रुप के अक्षय नरवाले ने बताया कि संस्था का यह ९ वां गणेश उत्सव है। दस दिवसीय गणेश उत्सव के तहत यहां विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे।

Updated on:
16 Sep 2018, 12:00 PM IST
Published on: