उज्जैन

सुबह लोग जब स्नान करने नृसिंह घाट पहुंचे, तो नदी में शवों को देख मचा हड़कंप

नृसिंह घाट पर वृद्ध महिला-पुरुष की डूबने से मौत, तैराक दल ने निकाला बाहर
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 12:28 PM IST
patrika
hospital,crime,cremation,police,ujjain news,shipra river,aggravated,

उज्जैन। नृसिंह घाट के पास गुरुवार सुबह जब लोग स्नान करने के लिए पहुंचे तो वहां सामने नदी में दो शवों को देख अफरा-तफरी मच गई। दोनों शव वेशभूषा से ग्रामीण परिवेश के लग रहे थे। इनकी उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष की है। अभी इनके बारे में किसी भी तरह की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पंडे-पुजारियों ने दी सूचना
५५ से ६० वर्षीय महिला और पुरुष के शव शिप्रा नदी में तैरते हुए मिले हैं। सुबह ६.३० बजे के लगभग यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पण्डे पुजारियों ने इसकी सूचना महाकाल थाना पुलिस को दी व तैनात तेराक दल ने शवों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

हत्या, आत्महत्या या हादसा
दोनों महिला पुरुष की हत्या हुई है, इन्होंने आत्महत्या की है या फिर हादसा हुआ है, इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं हो सका है। दोनों शव देखने में ग्रामीण परिवेश के लग रहे हैं। हालांकि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है, इधर पुलिस संभावना जता रही है कि दम्पत्ति ने नदी में कूदकर आत्महत्या की हो। इसके साथ ही पुलिस शवों की शिनाख्ति के प्रयास कर रही है।

गुमशुदा के बारे में ली जानकारी
महाकाल टीआई एमएस परमार ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में गुुमशुदा महिला पुरुष के बारे में जानकारी ली जा रही है। दोपहर तक शिनाख्ति की संभावना है इसके बाद ही मामले में आगे प्रक्रिया शुरू होगी।

टक्कर से पलटी ट्रॉली, एक की मौत
उज्जैन. तराना-कानीपुरा रोड पर बुधवार शाम ५ बजे मान के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे परिवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिटी बस ने टक्कर मार दी। घटना में ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि २५ से अधिक महिला-पुरुष व बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें एक दर्जन के लगभग २ से १२ साल के बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। घायलों में २ बच्चों और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

कानीपुरा रोड के गांव पिपलिया बिछा के रहने वाले रामसिंह ने पोते का मान का कार्यक्रम आयोजित किया था। परिवार के सदस्य सुबह उज्जैनी के पास काकरिया खेड़ा माताजी मंदिर में मान उतारने गए थे। यहां दोपहर में भोजन कर परिवार के करीब ५० महिला-पुरुष व बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर पिपलिया बिछा लौट रहे थे। इसी बीच कानीपुरा रोड पर उज्जैन से तराना की ओर जा रही सिटी बस एमपी १३-०८१५ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से ट्रॉली पलट गई, जिसमें करीब दो दर्जन महिला-पुरुष व बच्चे दब गए। ट्राली पलटते ही आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े और किसी तरह बच्चों व घायलों को बाहर निकाला और १०८ को सूचना दी गई। इधर सूचना पर चिमनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को १०८ एंबुलेंस और डायल १०० की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां भेरूलाल (५०) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रामसिंह (५५), सापरबाई घट्टिया, पेपाबाई, पार्वती बाई, कोमल (१६), रूपेश (१२), आनंदीबाई, ममता, भगवानसिंह, संगीता, विष्णु (१२), ज्योति (८), अशोक, तेजूलाल (४), करनसिंह, प्रकाश, सोनू (६), लक्ष्मण (५) व आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों में परिवार के सदस्य भी हादसे में घायल हुए हैं।

Published on: