उज्जैन

उज्जैन के बगड़िया टावर में लगी भीषण आग, 15 से अधिक लोगों के फंसे होने की खबर

Bagdiya Tower Massive Fire: उज्जैन के बगड़िया टावर में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। 15 से अधिक लोगों के फंसे होने की खबर है। दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 6:47 PM IST
Bagdiya Tower Massive Fire
दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं (फोटो सोर्स: Patrika)

Ujjain News :मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर की पुरानी कोतवाली थाना इलाके के पास स्थित बगड़िया टावर में बुधवार शाम करीब 5 बजे भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आगजनी के चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई है। आग की सूचना मिलते ही आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।बताया ये भी जा रहा है कि, बिल्डिंग के अंदर करीब 15 से अधिक लोग फंसे हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है।

लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है (फोटो सोर्स: Patrika)

बता दें कि, ये भीषण आग पांच मंजिला इमारत में लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आग के कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया है, जिससे अंदर मौजूद लोगों का दम घुटने लगा और उनका हाल बेहाल हो गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

खबर अपडेट हो रही है….

Updated on:
11 Nov 2026, 6:47 PM IST
Published on: