उज्जैन

बच्चों को पढ़ाते समय ऐसा क्या हुआ कि शिक्षक की चली गई जान

बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक को अचानक हार्ट अटैक आने से वे जमीन पर गिर गए
2 min read
patrika
hospital,child,teacher,School,heart attack,

उज्जैन. गुुरुवार सुबह ११.३० बजे स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक को अचानक हार्ट अटैक आने से वे जमीन पर गिर गए। बच्चे दौड़कर प्रधानाचार्य के पास पहुंचे और उन्हें टीचर के बेहोश होने की जानकारी दी। इस पर स्कूल स्टाफ ने क्लास में अचेत अवस्था में पढ़े टीचर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोपहर में नीलगंगा पुलिस ने पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंपा है।
पुत्र फतियाबाद निवासी नीलेश राठौर ने बताया कि पिताजी जगदीश पिता छगनलाल राठौर सुबह ८ बजे घर से बाइक पर सवार होकर मुंडला सुलेमान शासकीय प्राथमिक विद्यालय जाने के लिए निकले थे। स्कूल पहुंचकर क्लास ले रहे थे इसी बीच हार्ट अटैक आ गया। उन्हें स्टाफ के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीलेश ने बताया कि पिता को पिछले कईं समय से हार्ट की परेशानी थी, जिसके चलते उनका उपचार भी चल रहा था। एक दिन पूर्व ही वे उज्जैन में डॉक्टर को दिखाकर (ईसीजी) इलेक्ट्रो कार्डियोग्राफी करवा कर गए थे, सुबह उनकी मौत हो गई।

भैरवगढ़ में हादसा
नरवाई जलाने से टेंट के गोदाम में लगी आग, खेत मालिक पर प्रकरण दर्ज
उज्जैन. भेरवगढ़ थाना क्षेत्र में मदरसे के पास गुरुवार दोपहर ४ बजे टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए की रजाई, गादी व टेंट का सामान खाक हुआ है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की आठ दमकलों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर टेंट हाउस मालिक ने पास के खेत मालिक पर आरोप लगाया कि खेत में नरवाई जलाने से आग उसके टेंट हाउस तक पहुंच गई, जिसकी वजह से उसका लाखों का नुकसान हुआ है। मामले में भैरवगढ़ थाना पुलिस ने टेंट गोडाउन मालिक जमीर उल्लहक पिता जहीर उल्लहक (४५) निवासी मिर्जावाड़ी की शिकायत पर बबलू चौहान निवासी उन्हेल के खिलाफ खेत में नरवाई जलाने और आग लगने से हुए नुकसान का मामला दर्ज किया है। इधर खेत में नरवाई जलाने पर शासन ने प्रतिबंध लगा रखा है जिसको लेकर उल्लंघन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
27 Apr 2018 08:06 am