उन्नाव

कानपुर में पति, पत्नी और पुत्र की हत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा गांव…

चार भाइयों में सबसे छोटा था मृतक, कानपुर के मलिन बस्ती में चलाता था परचून की दुकान
2 min read
Oct 03, 2021
कानपुर में पति, पत्नी और पुत्र की हत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा गांव...,रायपुर। शनिवार को संस्कृति विभाग में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बापू के भजन वैष्णव जन को छत्तीसगढ़ी में ढ़ालकर गाया गया। ,कानपुर में पति, पत्नी और पुत्र की हत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा गांव...
कानपुर में पति, पत्नी और पुत्र की हत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा गांव...,रायपुर। शनिवार को संस्कृति विभाग में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बापू के भजन वैष्णव जन को छत्तीसगढ़ी में ढ़ालकर गाया गया। ,कानपुर में पति, पत्नी और पुत्र की हत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा गांव...

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. कानपुर के फजलगंज मिल एरिया में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल मृतक उन्नाव के बैजनाथ खेड़ा के रहने वाले थे। गांव में हत्या की खबर जैसे ही पहुंची लोगों में आक्रोश फैल गया। वहीं परिवारी जनों में गम का पहाड़ टूट पड़ा। देर रात तीनों का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। घटनाक्रम पर निगाह रखी जा रही है।

फजलगंज मिल एरिया की घटना

फजलगंज मिल एरिया में हुई हृदय विदारक घटना में 3 लोगों की हत्या कर दी गई। जिसमें प्रेम किशोर (45), उनकी पत्नी ललिता देवी और पुत्र नैतिक (12) शामिल है। जो मूलत: उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथ खेड़ा के निवासी थे। प्रेम किशोर अपने परिवार के साथ फजलगंज चौराहा से गोविंद नगर जाने वाले रास्ते पर स्थित मलिन बस्ती में अपने पुराने मकान में रहता था। वहीं उसने परचून की दुकान खोल रखी थी।

यह भी पढ़ें

सप्लायर दूध देने आया तब हुई घटना की जानकारी

घटना की जानकारी लोगों को उस समय हुई। जब सुबह दूध सप्लायर दूध देने आया। सप्लायर के बुलाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब उसने सामने वाले दुकानदार को इसकी जानकारी दी। जिसने कानपुर के गुमटी में रहने वाले प्रेम किशोर के भाई राजकिशोर को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजकिशोर ने शटर तोड़कर अंदर गए तो घटना सामने आई।

चार भाइयों में सबसे छोटा था प्रेम किशोर

प्रेम किशोर और उसके परिवार की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो और भाई कानपुर में ही रहते हैं। बड़ा भाई गांव में खेती का काम देखता है। कानपुर में भी तीनो भाई अलग-अलग मकानों में रहते हैं। गांव में परिवारी जनों का ग्रामीणों की भीड़ है।

Updated on:
03 Oct 2021 09:10 am
Published on:
03 Oct 2021 09:10 am