उन्नाव

पश्चिमी विक्षोभ ने दी दस्तक: 60 से 100 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, उन्नाव में बादल गरजने और बारिश का पूर्वानुमान

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज से 31 मई तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई तक आंधी, तूफान, बादल गरजने और बारिश होने की संभावना है।
2 min read
May 29, 2026
IMD forecast
सांकेतिक इमेज (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Meteorological Department Forecast: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्त प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। बीती रात मोबाइल सूचना के माध्यम से लगातार सतर्कता संदेश जारी किया गया, जिसके माध्यम से बताया गया कि 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी चमकेगी और बारिश भी होगी। मौसम की चौतरफा मार देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने आज 29 से 31 मई के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इस दौरान 8 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उन्नाव में आज बादल गरजने के साथ बारिश भी हो सकती है। 1 जून तक यही स्थिति बनी रहेगी।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज का तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में आसमान साफ रहेगा, लेकिन बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

कैसा रहेगा 30 मई शनिवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार का तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात में भी बूंदाबांदी हो सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

कैसा रहेगा रविवार 31 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 25 प्रतिशत और रात में 21 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा सोमवार 1 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में गरज और चमक के साथ बारिश (40 प्रतिशत) होने की संभावना है। आंधी आने का भी पूर्वानुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 2 जून मंगलवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को कम हो जाएगा। जब आसमान में हल्के-फुल्के बादल दिखाई पड़ेंगे। तापमान में भी वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लोगों को बारिश की बौछारों का एहसास हो सकता है। ‌

Updated on:
29 May 2026 05:35 pm
Published on:
29 May 2026 09:28 am