Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 9 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इसकी के साथ 26 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है।
Sambhal News Today: संभल जिले के चंदौसी में नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। आज मंगलवार को संभल गेट पर अतिक्रमण पर पालिका का बुलडोजर गरजा। यहां पालिका की 9 दुकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही 26 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।
24 नवंबर को संभल में बवाल होने से शहर में चल रहे अतिक्रमण अभियान को रोक दिया गया था। लेकिन, मंगलवार की सुबह 9 दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। वहीं नाले पर बने दुकानों की स्लैप को ध्वस्त किया। प्रशासन का रुख देख दुकानदार खुद ही अपनी-अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण को ध्वस्त करने में जुट गए।