
मोहम्मद दानिश पिछले 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत आज समाचार पत्र से की। इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम किया और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ाया। वर्तमान में वे पिछले 6 वर्षों से पत्रिका का हिस्सा हैं और मुरादाबाद मंडल में रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के दौरान उन्होंने अपराध, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर प्रमुखता से रिपोर्टिंग की है। आम लोगों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता रही है। खबरों में तथ्य, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को वे विशेष महत्व देते हैं। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो मोहम्मद दानिश ने 2005 में हाईस्कूल, 2007 में इंटरमीडिएट और 2010 में हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद से स्नातक की शिक्षा पूरी की। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में भी वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और ओरिजिनल रिपोर्टिंग को अपनी पत्रकारिता का आधार मानते हैं।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
बिहार चुनाव
