शुदीन के अनुसार, यह मामला करीब चार से पांच महीने पहले दर्ज हुआ था और बाद में रेहान की मां ने जमानत की व्यवस्था कराई थी। उन्होंने कहा कि जमानत पर बाहर आने के बाद भी रेहान उनके पास रहने नहीं आया, बल्कि अपनी मां के साथ रह रहा था। पिता ने दोहराया कि अगर बेटे पर लगे आरोप साबित होते हैं, तो कानून के मुताबिक उसे सजा मिलनी चाहिए।