Skilled Girl : पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी मिलेगी या नहीं, यह चिंता आज लाखों युवाओं के सामने है। लेकिन क्या शिक्षा के साथ ऐसा हुनर भी सीखा जा सकता है, जो भविष्य में कमाई का विकल्प बन सके? डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ क्षेत्र में संचालित प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ इसी सवाल का अलग जवाब तलाश रहा है। यहां करीब 450 बालिकाएं कक्षा 12वीं तक पढ़ाई करने के साथ हथकरघा, हस्तशिल्प, पशुपालन और गौसेवा जैसे व्यावहारिक कौशल सीख रही हैं।