19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘उपकार थोड़ी कर रहे हो हिंदुस्तान पर’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पिता जैकी श्रॉफ का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Tiger Shroff Firing Incident Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक अब जैकी श्रॉफ का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर बयान दिया था। एक्टर ने क्या कुछ कहा था, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Tiger Shroff Firing Incident Update

Tiger Shroff (फोटो सोर्स- ANI)

Tiger Shroff Firing Incident Update: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में हुई कथित फायरिंग के बाद उनके पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जैकी श्रॉफ महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे जाने के दौरान अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। टाइगर पर हुई फायरिंग की खबर के बीच इस पुराने वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग संदर्भों के साथ शेयर कर रहे हैं।

महंगाई और भ्रष्टाचार पर क्या बोले थे जैकी श्रॉफ?

वायरल हो रहे पुराने वीडियो में पत्रकार जैकी श्रॉफ से महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल करते दिखाई देते हैं। इसके जवाब में जैकी कहते हैं कि लोगों को खाना-पीना मिल रहा है, गैस और पेट्रोल भी उपलब्ध है, फिर शिकायत क्यों की जा रही है। इसी दौरान वह कहते हैं कि जो कहा था, उसे करके दिखाना चाहिए।

वीडियो में जैकी श्रॉफ की बात का अंदाज काफी बेबाक नजर आता है। इसी वजह से टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद यह पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। हालांकि, यह वीडियो मौजूदा फायरिंग की घटना से पहले का है और इसका टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से सीधा संबंध नहीं बताया गया है।

फायरिंग से पहले टाइगर फैंस से मिल रहे थे

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर सामने आए चश्मदीद के बयान के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद वहां मौजूद लोगों से मिल रहे थे। कई लोग उनकी तस्वीरें लेने के लिए गाड़ी के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान चश्मदीद ने टाइगर को आवाज लगाते हुए कहा, ‘टाइगर बेटा आओ, कुछ दिखाना है, कुछ बताना है।’

बताया गया कि इसके बाद टाइगर अपनी कार में बैठ गए। उनकी गाड़ी जैसे ही मुख्य सड़क की ओर पहुंची, अचानक फायरिंग शुरू हो गई। शुरुआत में वहां मौजूद लोगों को लगा कि शायद पटाखे चल रहे हैं, लेकिन कुछ ही पल में स्थिति साफ हो गई।

टाइगर ने नीचे झुककर बचाई जान

चश्मदीद के मुताबिक, फायरिंग की आवाज समझ में आते ही टाइगर श्रॉफ तुरंत नीचे झुक गए। इसी वजह से वह गोली की सीधी चपेट में आने से बच गए। एक अन्य चश्मदीद ने पीटीआई से बातचीत में दावा किया कि दो युवक कार के पास आए और करीब चार गोलियां चलाईं।

इस घटना में टाइगर के ड्राइवर को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि गोली उसकी कोहनी के आर-पार निकल गई। वहीं, कार के साथ मौजूद एक फैन के पेट में भी गोली लगने की बात कही गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फायरिंग के बाद टाइगर ने कथित तौर पर खुद ड्राइविंग सीट संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस मामले में अब कोटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद टाइगर की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें उनके हाथ और सीने पर पट्टियां दिखाई दीं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी उनसे मिले। वहीं, दिशा पाटनी के टाइगर के घर पहुंचने की खबर भी सामने आई। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट होने का इंतजार है।