19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surat Crime: आरटीओ ई-चालान की फर्जी फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक, महिला के खाते से 5.67 लाख रुपए पार

Surat Cyber Fraud: सूरत में आरटीओ ई-चालान के नाम पर भेजी गई फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करने से महिला के बैंक खाते से 5.67 लाख रुपए निकल गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर ठगी की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification

सूरत

•

image

Rakesh Mishra

•

Oct 19, 2026

cyber crime

प्रतीकात्मक तस्वीर

Fake RTO E-Challan: आरटीओ ई-चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी एपीके फाइल साइबर ठगी का नया जरिया बन गई है। कठोदरा इलाके में रहने वाली एक महिला को वॉट्सऐप पर आई ऐसी ही फाइल डाउनलोड करना भारी पड़ गया। फाइल डाउनलोड करते ही साइबर ठगों ने उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और बैंक खाते से उनकी जानकारी के बिना 5.67 लाख रुपए से अधिक की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर

पुलिस के मुताबिक कठोदरा की शांति निकेतन रेजीडेंसी निवासी रेखाबेन ने शिकायत में बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने आरटीओ ई-चालान के नाम से फर्जी एपीके फाइल तैयार की थी। इसे इस तरह प्रसारित किया गया, जिससे लगे कि फाइल परिवहन विभाग की ओर से भेजी गई है। यह फाइल रेखाबेन के वॉट्सऐप पर भी आई। उन्होंने इसे डाउनलोड कर लिया, जिसके बाद आरोपियों ने उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद ठगों ने रेखाबेन के बैंक खाते से उनकी जानकारी और अनुमति के बिना अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। इस तरह कुल 5,67,205 रुपए की धोखाधड़ी की गई। खाते से रकम निकलने का पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

अनजान एपीके फाइल से रहें सावधान

आरटीओ ई-चालान के नाम पर हुई इस ठगी ने मोबाइल यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है। साइबर ठग सरकारी विभागों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को भरोसे में लेते हैं और फर्जी फाइल डाउनलोड करवाकर मोबाइल तक पहुंच बना लेते हैं। अनजान नंबर या स्रोत से आई एपीके फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।

दंपती पर हमला करने वाला गिरफ्तार

वहीं दूसरी तरफ सचिन जीआइडीसी क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति-पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय अशोक शकलदेव सहानी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है और सूरत में मजदूरी करता है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अपने कमरे में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अशोक कमरे में आया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। अशोक पिछले तीन महीने से उनके पति के साथ रह रहा था। पत्नी से छेड़छाड़ का पता चलने पर पति ने उसे कमरे से बाहर निकाल दिया। इस बात से नाराज अशोक ने बदला लेने के इरादे से गीतादेवी और उनके पति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों को जानलेवा चोटें आईं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग