दोनों नेताओं को मंगलवार तड़के हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि उन्होंने बैरिकेड पार कर जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए। पुलिस ने CJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ कई आरोपों में मामला दर्ज किया था। इनमें कथित अतिक्रमण, नियमों का उल्लंघन, शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों को तोड़ना और सरकारी कर्मचारी को उसके आधिकारिक काम में बाधा पहुंचाना शामिल है।