19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पहले टाइगर श्रॉफ को कोई धमकी नहीं मिली’, फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा बयान

Tiger Shroff car firing: टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है। पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में पहले कोई धमकी नहीं मिली।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Mukul Kumar

•

Oct 19, 2026

Tiger Shroff car firing

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुआ हमला (Photo-IANS)

फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में तेजी से जांच चल रही है। कल शाम करीब सात बजे उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई थी। अब इस मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है।

मुंबई पुलिस ने फायरिंग के मामले में 24 घंटे के अंदर तीन लोगों को पकड़ा है। अब उन्हें राजस्थान के कोटा से मुंबई लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच ने करीब 20 स्पेशल टीमें बनाईं हैं।

पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़े आरोपी

मुंबई पुलिस के डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया- फील्ड वर्क और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर बाइक का पता अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास चला।

उन्होंने आगे बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जानकारी से तीनों का रास्ता पता चला। वे गोलीबारी के बाद उत्तर मुंबई की तरफ भागे और वहां से फिर सुरत के लिए निकल गए। वहां से वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़े।

कोटा पुलिस ने पकड़ा

डीसीपी ने आगे बताया कि पुलिस ने पता लगाया कि तीनों आरोपी ट्रेन के किस डिब्बे में थे और कोटा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कोटा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। अब मुंबई पुलिस उन्हें अपने कब्जे में लेकर मुंबई लाने की प्रक्रिया चला रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस, गुजरात पुलिस और राजस्थान पुलिस ने भी मदद की है। शुरू में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। आगे पूछताछ के बाद और कार्रवाई हो सकती है और कुछ और लोग भी गिरफ्तार हो सकते हैं।

कोई हथियार नहीं मिला, मकसद अभी साफ नहीं

मुंबई पुलिस के मुताबिक, तीनों संदिग्धों के पास से अभी तक कोई हथियार नहीं मिला है। इसके अलावा, फायरिंग का मकसद अभी पता नहीं चला है। पूछताछ के बाद ही यह साफ होगा कि ये लोग क्यों टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाई।

इसके अलावा, मुंबई पुलिस ने यह भी कहा है कि इससे पहले टाइगर श्रॉफ को किसी तरह की कोई धमकी नहीं मिली थी। यानी यह हमला अचानक हुआ लगता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग