19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar News: अनंत सिंह के रोड शो पर पुलिस की कार्रवाई, विधायक समेत तीन लोगों के खिलाफ 3 केस दर्ज

Bihar Politics: बिहार में अनंत सिंह के रोड शो को लेकर तीन मामले दर्ज किए गए हैं। बाढ़ और मोकामा थाने में दर्ज मामलों में आचार संहिता उल्लंघन और यातायात बाधित करने के आरोप हैं।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 19, 2026

Anant Singh news

अनंत सिंह के रोड शो पर पुलिस की कार्रवाई

Anant Singh: बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके रोड शो को लेकर पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में अनंत कुमार सिंह, पटना एमएलसी प्रत्याशी अनुज कुमार और कर्मवीर सिंह के नाम शामिल हैं। आरोप है कि रोड शो के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया और भारी संख्या में गाड़ियां जुटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह ने रविवार को बख्तियारपुर के सबनीमा से मोकामा तक रोड शो निकाला था। इस दौरान उनके काफिले में सैकड़ों गाड़ियां शामिल हुईं। रोड शो में जेसीबी मशीन से फूलों की बारिश भी की गई। बड़ी संख्या में वाहनों के सड़क पर उतरने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

बाढ़ और मोकामा थाने में दर्ज हुए मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोड शो को लेकर बाढ़ थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मोकामा थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने यह कार्रवाई भीड़ जुटने, यातायात बाधित होने और आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के आरोपों के आधार पर की है। रोड शो के दौरान काफिले में बड़ी संख्या में वाहनों की मौजूदगी और जेसीबी से पुष्प वर्षा चर्चा में रही। पुलिस अब दर्ज मामलों के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया करेगी।

चुनावी माहौल में आचार संहिता के पालन पर जोर

चुनावी माहौल में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करना होता है। राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की आवाजाही बाधित न होने देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। फिलहाल, अनंत सिंह, अनुज कुमार और कर्मवीर सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों में लगाए गए आरोपों पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

पार्टी लाइन से अलग अनंत सिंह का रुख

बिहार में पटना स्नातक सीट पर होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। जदयू विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। जनसुराज की ओर से प्रशांत किशोर ने इस सीट पर अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अनंत सिंह खुलकर अनुज सिंह के समर्थन में उतर आए हैं और उनके लिए लगातार प्रचार भी कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग