19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat Murder: ‘मेरे राजा बाबू, एक बार घर लौट आ’, बेटे की हत्या के बाद मां की दर्दभरी पुकार, थम नहीं रहे आंसू

Vadodara Murder Case: वडोदरा में नवरात्रि महोत्सव के बाहर 26 वर्षीय निलेश वणजारा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका है और आरोपियों की तलाश जारी है।
2 min read
Google source verification
Gujarat Murder

मृतक निलेश वणजारा। फाइल फोटो- पत्रिका

Vadodara Crime News: वडोदरा में नवरात्रि महोत्सव के दौरान 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सोमा तलाव चार रास्ता के पास एक पार्टी प्लॉट के बाहर हुई। पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह और आरोपियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मृतक की पहचान निलेश वणजारा के रूप में हुई है। वह पार्टी प्लॉट के बाहर सड़क पर था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से कई वार किए।

बेटे की मौत से मां का बुरा हाल

गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी अभिषेक गुप्ता सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बेटे की हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार अपने बेटे को याद करते हुए कह रही थी, मेरे बेटे निलेश, मेरे राजा बाबू, वापस आ जा। तेरे बिना तेरी मां सूनी है, मेरे बेटे। उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार के लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हमलावरों का पता लगाने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

कपड़ाई पुलिस थाने के साथ स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) और अपराध जांच शाखा (डीसीबी) की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस मृतक के घर और काम करने की जगह पर भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा मोबाइल फोन की जानकारी, तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। डीसीपी जोन-3 अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पार्टी प्लॉट के सामने सड़क पर निलेश वणजारा की हत्या हुई है। स्थानीय पुलिस थाने, अपराध शाखा और डीसीबी की अलग-अलग टीमें सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं। मामले में अलग-अलग पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग