वाराणसी

तीन किलो से ज्यादा गांजा संग 3 गिरफ्तार

वाराणसी में सोमवार को तीन किलो से अधिक गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी भेलूपुर पुलिस ने बजरडीहा क्षेत्र से की है। पुलिस के अनुसार इन तीनों हिस्ट्रीशीटर हैं। इन तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Aug 29, 2022
 3 किलो ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी
3 किलो ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी. शहर के बजरडीहा इलाके से सोमवार को भेलूपुर पुलिस ने तीन किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार तीनों हिस्ट्रीशीट हैं। अब इन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

बजरडीहा से किए गए गिरफ्तार

इस संबंध में पुलिस ने मीडिया को बताया कि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों अंकुश लगाने के बाबत चलाए जा रहे अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है। बताया कि भेलूपुर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजरडीहा क्षेत्र के गल्ला चौक से धरारा जाने वाले मार्ग पर एक विजली के खंभे के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गल्ला बजरडीहा निवासी मो गुलजार, बजरडीहा के ही शमीम उर्फ लम्बू और धरारा बजरडीहा वकील अहमद निवासी है। पुलिस के अनुसार इन तीनों के पास से 3.300 किलो गांजा और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

आरोपियों ने कुबूला जुर्म

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। बताया कि थैले में गांजा है। इसे हम बेचने के साथ खुद भी इसका इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों का पुराना अपराधिक इतिहास है।

Published on:
29 Aug 2022 06:19 pm
Also Read
View All
रामलीला में शामिल होने आया हाथी हुआ बेकाबू, वाराणसी में महावत पर किया हमला, काबू करने में जुटी टीम

वीडीए में भ्रष्टाचार का खेल: कर्मी ने घूस नहीं देने पर दी मकान गिराने की धमकी, ऑडियो मिलने के बाद वीसी की पूछताछ में हुआ बेहोश

विदेशों तक पहुंच रही काशी की आस्था की सुगंध: मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले एक हजार किलो के फूलों से तैयार हो रही अगरबत्ती, 80 महिलाओं को मिला रोजगार

एयर शो के दौरान विश्वनाथ धाम में होगी विशेष व्यवस्था, सावन की समोवारी जैसा होगा नजारा, जानें क्यों लिया गया फैसला

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर! वाराणसी में 3 दिन शराबबंदी, जानें क्यों लिया गया फैसला