वाराणसी

बीएचयू में कार सवार बाहरी लोगों ने छात्राओं पर कसी फब्तीयां, छात्रों ने बनाया वीडियो, पुलिस ने हिरासत में लिया

Varanasi news। Misbehavior with students at BHU: वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में गुरुवार देर रात चार बाहरी युवकों द्वारा उत्पात किए जाने का मामला सामने आया है।
2 min read
Jul 17, 2026
Banaras Hindu University
Banaras Hindu University

BHU Campus News: वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में गुरुवार देर रात चार बाहरी युवकों द्वारा उत्पात किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में कार से पहुंचे युवकों ने परिसर में तेज रफ्तार से वाहन चलाया व छात्राओं पर कमेंट के साथ अभद्रता की। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की कोशिश भी की। सूचना मिलने पर प्राक्टोरियल बोर्ड और लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

छात्रों ने बनाया वीडियो

छात्रों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे चार युवक कार से बीएचयू परिसर में पहुंचे। उन्होंने परिसर की सड़कों पर तेज रफ्तार से कार दौड़ाई। इसी दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। जब कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनसे बहस शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया। वहीं, बाइक सवार एक छात्र ने भाग रहे कार सवारों का वीडियो भी बनाया है। आरोप है कि बाहरी लोग इसी कार से कैंपस में घुसे थे।

पुलिस ने हिरासत में लिया

वहीं, कुछ छात्रों ने मामले की जानकारी प्राक्टोरियल बोर्ड को दी। कुछ ही देर बाद विश्वविद्यालय के एक गेट के पास प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने कार को रोक लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वाहन रोके जाने के बाद आरोपी अपने परिचित पुलिसकर्मियों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे।

खुद को बीएचयू का छात्र बता रहे थे आरोपी

छात्रों ने बताया है कि चारों युवक खुद को बीएचयू के बिड़ला छात्रावास का छात्र बता रहे थे, जबकि उनका छात्रावास या विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं था। छात्रों ने आरोप लगाया कि बाहरी लोग अक्सर छात्रावास का नाम लेकर परिसर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। उन्होंने प्रशासन से परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

क्या बोली पुलिस

लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्राक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में चारों युवकों के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया है कि चारों आरोपी बलिया के रहने वाले हैं और वाराणसी घूमने आए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
17 Jul 2026 01:51 pm
Published on:
17 Jul 2026 01:51 pm
Also Read
View All
8 सेकेंड में 5 थप्पड़! वाराणसी में महिला दारोगा का फरियादी को पीटते वीडियो वायरल, बैठाई गई जांच

सावन में ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज पर लगाएं रोक, शिवसेना ने विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को लिखा खत, जानें क्या दी दलील

‘नशे का कारोबार करते हो, बैग दिखाओ’, वाराणसी में ज्वेलरी शॉप के कर्मियों से क्राइम ब्रांच का नाम लेकर 60 लाख की चांदी लूटी

भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार हुए भगवान जगन्नाथ, काशी में शुरू हुई तीन दिवसीय रथयात्रा, 250 साल पुराना है इतिहास

बेटों की आत्मा को मिले शांति, तमिलनाडु की महिला ने विश्वनाथ मंदिर को दान दिए 3 करोड़, बच्चों और पति की हो चुकी है मौत