वाराणसी

कोडिन सिरप के किंगपिन शुभम जायसवाल के पिता की 28 करोड़ की संपत्ति सील, बांग्लादेश तक की थी सप्लाई

Varanasi codeine cough syrup smuggling case : अवैध कोड़िन कफ सिरप मामले में वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता की 28 करोड़ की संपत्ति सील कर दी है।
2 min read
Feature image
कोडिन सिरप मामले में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की 28 करोड़ की संपत्ति सीज, PC- Patrika

वाराणसी : अवैध कोडिन कफ सिरप तस्करी के मामले में जिले की कोतवाली पुलिस ने मामले के सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया है। थाना कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमे में पुलिस महमूरगंज स्थित केबीएन प्लाजा समेत 5 स्थानों पर जब्तिकरण की कार्रवाई की है।

कफ सिरप प्रकरण के किंगपिन शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की करीब 28 करोड़ की संपत्ति को वाराणसी पुलिस ने सीज किया है। भोला जायसवाल के ऊपर उसके फर्म शैली ट्रेडर्स के जरिए अवैध रूप से कोडिन कफ सिरप की खरीद-फरोख्त का मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, भोला जायसवाल ने अपने फॉर्म के जरिए अवैध रूप से कोडिन युक्त कफ सिरप को खरीदा था और झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश में इसकी सप्लाई की थी।

कोलकाता एयरपोर्ट से भोला जायसवाल को किया था गिरफ्तार

कफ सिरप के तस्करी के मामले में भोला जायसवाल पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मुकदमा दर्ज है। गौरतलब है कि सोनभद्र पुलिस ने भोला जायसवाल को कोलकाता के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था, जब वह दुबई भागने की फिराक में था। वहीं, गुरुवार को वाराणसी पुलिस ने भोला की 28 करोड़ की संपत्ति को सीज कर दिया है।

सिगरा थाना अंतर्गत महमूरगंज स्थित केबीएन प्लाजा, महमूरगंज स्थित भोला जायसवाल का मकान इसके अलावा अन्य 3 स्थानों पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजाकर मुनादी भी करवाई। गौरतलब है कि कोतवाली थाने में भोला जायसवाल के खिलाफ मुकदमा 235/2025 दर्ज है। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संपत्ति को शीश करने की कार्रवाई की।

शुभम जायसवाल है मामले में मुख्य आरोपी

कफ सिरप तस्करी के इस खेल में भोला जायसवाल का बेटा शुभम जायसवाल मुख्य सरगना बताया जा रहा है। पुलिस ने शुभम जायसवाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। आशंका है कि पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल दुबई फरार हो चुका है और पुलिस उसके गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस पूरे प्रकरण में यूपी में अब तक दर्जनों आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है।

Updated on:
12 Feb 2026 07:48 pm
Published on:
12 Feb 2026 07:29 pm
Also Read
View All