वाराणसी

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा आज, ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, जानें कहां हुआ नया रूट डायवर्जन

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (20 अक्टूबर) दोपहर लगभग 12:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम में लगभग 6 घंटे का समय निर्धारित है जिसमें वह दो प्रमुख स्थलों पर जाएंगे। हाल ही में दौरे को लेकर नया डायवर्जन किया गया है।
less than 1 minute read
Oct 20, 2024
PM Modi varanasi Visit

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान वह पूर्वांचल के लिए 6600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे। 

कहां कहां रहेगा रूट डायवर्जन

पीएम मोदी वाराणसी के रिंग रोड पर स्थित शंकर नेत्रालय का दौरा करेंगे। इसके बाद, 2:30 बजे वे सिगरा में वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान रिंग रोड हरहुआ से माधोपुर तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, और सभी वाहनों को मोहन सराय राजातालाब की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा।

शहर में प्रवेश के लिए यहां से ले एंट्री

सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पीएम मोदी का कार्यक्रम सबसे महत्वपूर्ण होगा, जहां वह लगभग 3 घंटे बिताएंगे। यहां से मलदहिया, सिगरा कमच्छा होते हुए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा लेकिन फुलवरिया ब्रिज से BHU की तरफ जाने का मार्ग उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त अंधरापुल लहुराबीर, गोदौलिया के रास्ते शहर में प्रवेश किया जा सकता है।

6600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की करेंगे घोषणा

पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान, वह पूर्वांचल के लिए 6600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। हरियाणा में मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारी की है, जिसमें जगह-जगह बड़े पोस्टर और पीएम के मार्ग पर शानदार पेंटिंग्स शामिल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि पीएम आज काशी में क्या संदेश देते हैं।

Updated on:
20 Oct 2024 11:27 am
Published on:
20 Oct 2024 11:27 am
Also Read
View All
BHU में खोले गए 70 साल पुराने संदूक, 5 हजार साल पुराने रहस्य से उठेगा पर्दा, रिसर्च में जुटी टीम

सावन के 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे बाबा विश्वनाथ के दरबार, सोमवारी पर 15 लाख, मंदिर प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा

काशी में गंगा का रौद्र रूप: घाटों की सीढ़ियां डूबीं, मणिकर्णिका घाट पर छत पर हो रहा शवदाह, हरिशचंद्र घाट का भी हाल बेहाल

साइबर ठगी का अनोखा मामला: फोन अपडेट करने पर वाराणसी के युवक के खाते से 99 हजार निकले, 6 बार में हुआ ट्रांजेक्शन

बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट, वाराणसी में 21 बाढ़ व 7 वायरलेस चौकी स्थापित, 46 राहत शिविर का निर्माण