वाराणसी

MGKVP में सोशल मीडिया व्यूज को लेकर छात्राओं के बीच जुबानी जंग, यूनिवर्सिटी कैंपस में दे दना दन!

Varanasi news: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दो छात्राओं के बीच मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

2 min read
May 22, 2026
फाइल फोटो

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में उसे समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब यूनिवर्सिटी कैंपस में दो छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही छात्राएं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं और व्यूज और लाइक को लेकर दोनों के बीच कई बार कहा सुनी हो चुकी है। सरेआम यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्राओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिस पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें

काशी में गंगा स्नान के दौरान युवक ने पी बीयर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की FIR, बिहार का बताया जा रहा आरोपी

पूर्व में भी हो चूका है विवाद

जानकारी के मुताबिक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दो छात्राओं के बीच मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों ही छात्राएं सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का काम करती हैं और लाइक और व्यूज को लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है। शुक्रवार को दोनों ही यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद थी, इसी दौरान आपसी कहासुनी के बाद विवाद शुरू हो गया और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।

एक ही कक्षा में पढ़ती हैं छात्राएं

बताया जा रहा है कि दोनों ही छात्राएं बीए मास कॉम के तृतीय वर्ष मैं पढ़ती हैं और एक ही क्लास में पढ़ने के कारण दोनों के बीच सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए पहले भी गहमा गहमी हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को दोनों के बीच हुई कहासंज मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि छात्राओं का एक पक्ष दूसरी छात्रा के साथ जमकर मारपीट कर रहा है। वहीं कुछ लोग मोबाइल से मारपीट का यह वीडियो भी बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

सूत्रों ने बताया है कि जिस लड़की के साथ मारपीट हुई है उसने अपने बालों को नीले रंग में रंगवा रखा है। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष की लड़कियों ने उस पर छीटा कसी की। इसके बाद नील बालों वाली लड़की ने दूसरे पक्ष की लड़की को लेकर भी कटाक्ष कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में तू तू मैं मैं शुरू हुई और धीरे-धीरे यह मारपीट में तब्दील हो गई।

छात्रों को करना पड़ा बीच बचाव

मारपीट के बाद कैंपस का माहौल गर्म हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद छात्रों और यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर जाकर छात्राओं के दोनों गुटों को शांत कराया। वहीं घटना को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने बताया है कि उन्हें कैंपस में मारपीट की जानकारी मिली थी हालांकि, उन्हें इस मामले को लेकर किसी भी तरह की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि मामले में किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर दी जाएगी तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने बताया है कि मामले में यूनिवर्सिटी की तरफ से छात्राओं को नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें

BHU में बरगद-पीपल के पेड़ की पूजा पर रोक! धागा बांधने से रोके जाने के लिए लिखा गया पत्र, शुरू हुआ नया विवाद
Updated on:
22 May 2026 06:39 pm
Published on:
22 May 2026 06:37 pm
Also Read
View All
वाराणसी में गरीब पिता अपनी बेटी की शादी के लिए नहीं होंगे परेशान, सरकार देगी अनुदान, जानें क्या है तरीका

काशी में गंगा स्नान के दौरान युवक ने पी बीयर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की FIR, बिहार का बताया जा रहा आरोपी

जिसने किया था अपहरण उसी से शादी की जिद पर अड़ी ‘बसंती’, पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा, वाराणसी में जेल से छूटकर बाहर आया है प्रेमी

BHU में पीपल-बरगद पर धागा बांधने का विवाद: सामने आया विद्वत परिषद का बयान, बताया सनातन में क्या है पेड़ों का महत्त्व

बंजर भूमि पर यह सब्जी लगाकर करें कमाई, वाराणसी उद्यान विभाग ने की पहल, जानें कैसे उठाएं लाभ