
Pic- Video grab
वाराणसी: धर्म और आस्था की नगरी काशी में एक बार फिर सनातन की भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। यहां एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक बीयर पी रहा है। वीडियो सामने आने के बाद काशी के लोगों ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
धर्म नगरी काशी में गंगा की पवित्रता को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो रहा है। यहां एक युवक का गंगा नदी में नहाने के दौरान बीयर पीने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के सामने आने के बाद काशी के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार की सुबह 5 का है और वीडियो में बीयर पीने वाला युवक बिहार के रोहतास जिले का संतोष कुमार है।
वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यूजर्स ने दावा किया है कि आरोपी युवक शुक्रवार की सुबह स्नान करने के लिए अपने दोस्तों संग गंगा नदी में पहुंचा था। इस दौरान उसके हाथ में बीयर की एक केन थी। आरोप है कि वह स्नान के दौरान ही बीयर पीने लगा। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व नाव पर बीयर पार्टी करने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था। वहीं, शुक्रवार को सामने आए इस वीडियो के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और वाराणसी के दशाश्वामेध थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बताया जा रहा है की वीडियो बनाने के दौरान आरोपी का नाम वीडियो में लिया जा रहा है और इस दौरान आरोपी वीडियो में माफी मांगता की दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि गंगा नदी में रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी किए जाने का भी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। आरोप लगा है कि इफ्तार पार्टी करने वाले लोगों ने गंगा नदी में बिरयानी खाने के बाद हड्डियों के अवशेष फेंक दिए थे। इस मामले में फिलहाल 14 आरोपियों को हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा किया है।
Published on:
22 May 2026 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
